{"_id":"6a1883c1ca2f91db670b504a","slug":"rural-sanitation-workers-strike-continues-on-14th-day-jind-news-c-199-1-sroh1009-154178-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी
विज्ञापन
28जेएनडी08: लघु सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत : सफाई
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 14वें दिन भी लघु सचिवालय के बाहर पिल्लूखेड़ा ब्लॉक प्रधान कपूर सिंह और सफीदों ब्लॉक प्रधान दर्शन सिंह की अध्यक्षता में जारी रही।
धरने को संबोधित करते हुए सीटू जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड कपूर सिंह ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को न तो स्थाई कर्मचारी का दर्जा मिला और न ही पूरा वेतन दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री की ओर से घोषित 26 हजार रुपये मासिक वेतन भी आज तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार खुद को कर्मचारी हितैषी बताती है लेकिन सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहा व्यवहार इसके विपरीत है। कर्मचारियों को समय पर मानदेय तक नहीं दिया जाता और गांवों में नौकरी से हटाने की धमकियां दी जाती हैं।
किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अलेवा ने भी हड़ताल को समर्थन देते हुए सरकार से कर्मचारियों की मांगें तुरंत मानने की मांग की। सीटू जिला सचिव संदीप जाजवान ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।