फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rural roads in the district to be transformed at a cost of 14.43 crore; travel to become easier for 40,000 people.

Jind News: जिले की ग्रामीण सड़कों की 14.43 करोड़ से बदलेगी सूरत, 40 हजार लोगों का सफर होगा सुगम

Sat, 10 Oct 2026 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Rural roads in the district to be transformed at a cost of 14.43 crore; travel to become easier for 40,000 people.
जींद। जिले के ग्रामीण इलाकों में टूटी सड़कों और गड्ढों के बीच सफर करने की परेशानी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) ने ग्रामीण संपर्क मार्गों की दशा सुधारने के लिए करीब 14.43 करोड़ रुपये के तीन टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

इनके तहत 11 सड़कों की विशेष मरम्मत, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। इससे करीब 40 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।इनके तहत 11 सड़कों की विशेष मरम्मत, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। 40 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

किसानों को मंडियों तक फसल पहुंचाने, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक जाने और नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने में परेशानी होती है। बारिश के दौरान गड्ढों और उखड़ी सड़क की समस्या और गंभीर हो जाती है। ऐसे में प्रस्तावित कार्य पूरे होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 10 सड़कों की विशेष मरम्मत होगी
लोक निर्माण विभाग के नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 10 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए दो टेंडर जारी किए हैं। सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए कुल 9 करोड़ 62 लाख 84 हजार 934 रुपये निर्धारित किए गए हैं। ग्रुप नंबर-2 के तहत पांच सड़कों के लिए 4 करोड़ 87 लाख 33 हजार 621 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं, ग्रुप नंबर-1 की पांच सड़कों के लिए 4 करोड़ 75 लाख 51 हजार 313 रुपये का बजट रखा गया है। इनमें ढाकल लिंक रोड, धरौंदी से कन्हेरिया सड़क का निर्धारित हिस्सा, इस्माइलपुर-नरवाना मार्ग और नरवाना-गुरथली सड़क के हिस्से समेत अन्य मार्ग शामिल हैं। कलायत से गुरथली वाया भाणा-गुरथली सड़क की भी मरम्मत की जाएगी। इन कार्यों से धमतान साहिब, सुलहेड़ा, ढाकल, इस्माइलपुर, बद्दोवाल, दबलैन, गुरुसर, गुरथली और भाणा सहित आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कन्या गुरुकुल से छातर रोड तक विशेष मरम्मत के साथ सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए 4 करोड़ 80 लाख 8 हजार 337 रुपये का टेंडर जारी हुआ है।

19 अक्तूबर तक आवेदन, 180 दिन में पूरा होगा काम

विभाग के अनुसार, तीनों टेंडरों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर शाम पांच बजे निर्धारित की गई है। कन्या गुरुकुल-छातर रोड के टेंडर की बोली 21 अक्तूबर सुबह नौ बजे खोली जाएगी। नरवाना विधानसभा क्षेत्र की पांच सड़कों वाले ग्रुप नंबर-2 की बोली भी 21 अक्तूबर सुबह नौ बजे और ग्रुप नंबर-1 की बोली उसी दिन शाम को खोली जाएगी। प्रत्येक कार्य को पूरा करने के लिए 180 दिन की अवधि निर्धारित की गई है।


वर्जन

सड़कें लोक निर्माण विभाग के अधीन हैं। इनकी विशेष मरम्मत और सुधार के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार काम करवाया जाएगा ताकि संबंधित मार्गों की स्थिति बेहतर हो और लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।-नरेंद्र कुमार, पीडी, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed