फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rupees 23.5 lakh in the name of sending to Canada

कनाडा भेजने के नाम पर ठगे साढ़े 23 लाख रुपये

Mon, 30 Nov 2020 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rupees 23.5 lakh in the name of sending to Canada
युवक को कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव निम्नाबाद निवासी काबल सिंह ने सफीदों पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करनाल जिले के गांव बंदराला निवासी विक्रमजीत और उसकी पत्नी गुरलीन ने उसके बेटे को कनाडा भेजने के लिए उससे साढ़े 23 लाख रुपये ठग लिए। काबल सिंह ने कहा कि वह एक साल से विक्रमजीत को जानता था। इस दौरान विक्रमजीत ने बताया कि वह बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है। जब उसने अपने बेटे को विदेश भेजने के बारे में विक्रमजीत और उसकी पत्नी से बात की तो उन्होंने साढ़े 23 लाख रुपये की मांग की। काबल सिंह ने कहा कि उसने विक्रमजीत को 15 लाख रुपये दे दिए। बाद में दो बार विक्रमजीत ने निम्नाबाद आकर उससे साढ़े छह लाख रुपये ले गया। काबल सिंह ने कहा कि विक्रमजीत ने जब उसके बेटे को दे महीने तक विदेश नहीं भेजा तो उसने इस बारे में विक्रजीत से बात की। विक्रमजीत ने किसी हरपाल नामक युवक के पासपोर्ट पर उसके बेटे का फोटो लगाकर उसे दिखाया। जब उसे पता चला कि यह सब फर्जी है तो उसने विक्रमजीत तथा उसकी पत्नी से अपने पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया और उसे धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed