फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   rummer, raid, money, impound, jind

सोशल मीडिया चली 96 लाख के नोट बरामद होने की अफवाह

Sun, 20 Nov 2016 11:13 PM IST
jind
jind Updated Sun, 20 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
 नरवाना क्षेत्र में 500 और 1000 रुपये के नोटों से भरी एक गाड़ी पकड़ने की चर्चा रविवार को सोशल मीडिया पर पूरे दिन चलती रही। सोशल मीडिया पर चल रही न्यूज हिसार रेंज के आइजी ओपी सिंह के संज्ञान में आई। आईजी ने तुरंत ही इस मामले की जींद के कार्यवाहक एसपी वसीम अकरम से स्पष्टीकरण मांगा। एसपी वसीम अकरम ने नोटों से भरी गाड़ी पकड़ने की चर्चा को कोरी अफवाह बताया और कहा कि इस प्रकार की कोई भी गतिविधि नहीं हुई है। रविवार को वाट्सएप पर नरवाना क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी से 96 लाख रुपये के 500 और 1000 रुपये से भरी गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा है। जोकि पूरे दिन वाट्सएप ग्रुपों पर चलती रही। वाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा समाचार रविवार देर शाम को हिसार रेंज आईजी ओपी सिंह के संज्ञान में आ गया। आईजी ने तुरंत ही वाट्सएप के माध्यम से कार्यवाहक एसपी वसीम अकरम से इतनी मात्रा में पैसे बरामद होने के बारे में जवाब मांगा। लेकिन स्थानीय पुलिस ने किसी भी प्रकार की पुरानी करेंसी बरामद नहीं करने की बात को अफवाह करार दिया।
विज्ञापन


 पहले भी उड़ चुकी है अफवाह
नरवाना क्षेत्र से 96 लाख रुपये की पुरानी करेंसी पकड़ने की अफवाह से पहले जुलाना क्षेत्र में भी इस प्रकार का मामला सामने आ चुका है। तीन दिन पहले जुलाना के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जुलाना बस स्टैंड मेें नोटों से भरे दो बैग पकड़े हैं, लेकिन पुलिस ने उस मामले को भी नकार दिया था। पुलिस का कहना था कि जुलाना से पुलिस ने नोटों से भरे बैग नहीं बल्कि 15 किलोग्राम गांजा पकड़ा था। इसके अगले दिन जुलाना के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते थे। इसके बाद आईजी व एसपी ने इस मामले की जांच करने के आदेश दिए थे और उनकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed