फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   RUB will be built near Devi Lal Chowk, people will get relief

Jind News: देवीलाल चौक के पास बनेगा आरयूबी, लोगों को मिलेगी राहत

Wed, 26 Jun 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
RUB will be built near Devi Lal Chowk, people will get relief
देवीलाल चौक के पास बंद पड़ा रेलवे फाटक, जहां पर रेलवे अंडरपास बनेगा। संवाद
जींद। देवीलाल चौक के पास आखिरकार रेलवे ने अंडरपास बनाने के लिए 33 करोड़ 13 लाख रुपये का वर्क अलॉट कर दिया है।
विज्ञापन

यह कार्य अब आरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। इस अंडरपास के बनने से शहर के दोनों तरफ आने-जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। सबसे बड़ी समस्या शवों को शहर की तरफ से बनखंडी महादेव श्मशान घाट लेकर जाने की थी। इस अंडरपास के लिए शहर के लोगों ने काफी संघर्ष किया था।
शहर के बीच देवीलाल चौक पर फाटक के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जब यह रेलवे फाटक बंद हो जाता था तो यहां जाम लग जाता था। इसकी वजह से लगभग दो घंटे तक लोग परेशान रहते थे। इसके बाद यहां रेलवे ने एक बड़ा अंडरपास बनाया, जोकि इस फाटक से थोड़ी दूरी पर है।
विज्ञापन

यहां से केवल वाहनों से ही जाया जा सकता है। पैदल जाने पर यह दूरी एक किलोमीटर से अधिक पड़ती थी। ऐसे में जो लोग पैदल जाना चाहते थे, उनको काफी परेशानी होती है। इसके बाद हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने यहां छोटा अंडरपास बनवाने के लिए एक महीने तक धरना दिया था। इसके बाद सरकार ने इस अंडरपास की जरूरत को महसूस किया और उसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को इस अंडरपास के निर्माण के लिए रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी रामफल फौजी, नीरज गोयल, सुशील घोघड़िया, सुरेश राखी, मनोज जैन, सुरेश बंसल, सोनू बंसल, राजेश शर्मा, सतपाल शर्मा, सागर, सुरेश अन्नू इलेक्ट्रॉनिक्स, सचिन सैनी, सज्जन रेढू ने शहर के लोगों का इस संघर्ष में साथ देने के लिए आभार जताया। ि

देवीलाल चौक के पास बंद पड़ा रेलवे फाटक, जहां पर रेलवे अंडरपास बनेगा। संवाद

देवीलाल चौक के पास बंद पड़ा रेलवे फाटक, जहां पर रेलवे अंडरपास बनेगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed