{"_id":"67bb72409de26e1d950e908f","slug":"rti-activist-alleges-scam-of-rs-2-crore-under-spmrm-scheme-jind-news-c-199-1-sroh1009-130532-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरटीआई एक्टिविस्ट ने लगाया एसपीएमआरएम स्कीम के तहत दो करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरटीआई एक्टिविस्ट ने लगाया एसपीएमआरएम स्कीम के तहत दो करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप
Mon, 24 Feb 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी49: एसपीएमआरएम स्कीम के तहत बनाए गए टॉयलेट का पत्र, जिसमें 17 टॉयलेट पर दो करोड़ रुपये
- फोटो : ramnagar
जींद। डीआरडीए में एसपीएमआरएम स्कीम के तहत दस्तावेजों में 17 टायॅलेट बनाकर राशि हड़पने के आरोप आरटीआई एक्टिविस्ट ने लगाए हैं। इन टॉयलेट को बनाने पर दो करोड़ रुपये खर्च दिखाए गए हैं, जबकि धरातल पर एक भी टॉयलेट नहीं है।
आरटीआई एक्टिविस्ट ने बताया कि 29 जून 2022 को जींद के डीसी व सोनीपत लोकसभा सांसद की अध्यक्षता में हुई बैठक में टॉयलेट बनाने की रिपोर्ट पेश की गई थी। उन्होंने जब इसकी जांच की तो डीआरडीए में 17 टॉयलेट नहीं मिली। इसके बाद आरटीआई के माध्यम से (सीईओ) डीआरडीए जींद में आरटीआई के माध्यम से सूचना मांगी। इसका पहले गलत जवाब देकर सूचना को छुपाने का प्रयास किया गया। इसकी जानकारी के लिए 25 जून 2024 को प्रथम अपील लगाई। इस पर एडीसी ने सुनवाई कर 18 सितंबर 2024 तक सूचना देने के आदेश दिए गए। जब राज्य जन सूचना अधिकारी ने सूचना में कोई टॉयलेट नहीं बनाई हुई दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया कि एसपीएमआरएम स्कीम के तहत 17 टॉयलेट दस्तावेजों में बनाकर दिखाई हैं। इसके दो करोड़ रुपये के बजट को हजम किया गया।
यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच करवाई जाएगी। फिलहाल उनके पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली।
-- मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद।