फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rs 52754 withdrawn from the account in the name of increasing the credit card limit

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर खाते से निकाले 52754 रुपये

Sat, 01 Oct 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rs 52754 withdrawn from the account in the name of increasing the credit card limit
अज्ञात ने एक खाताधारक को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर उसके खाते से 52 हजार 754 रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दालमवाला गांव निवासी नरेश ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जुलाई को उसके मोबाइल फोन पर नए नंबर से एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक्सिस बैंक कर्मचारी बताया। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ानी है और आपके रिवॉर्ड वाउचर हैं जो खाते में आ जाएंगे। आपके मोबाइल पर जो ओटीपी आएगा उसे बता देना। आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ जाएगी और एक लिंक भेज रहा हूं जो आपको उसे खोलते ही रिवार्ड वाउचर मिल जाएंगे। ओटीपी बताते और लिंक खोलने पर उसके मोबाइल पर 52,754 रुपये खाते से कटने का मैसेज आया। जांच अधिकारी एचसी जोगेंद्र सिंह ने बताया क्रि अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed