{"_id":"61968d9e9abce73a8d6f9976","slug":"rs-46-30-lakh-withdrawn-from-deceased-woman-s-account-after-11-years-jind-news-rtk630237059","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक महिला के खाते से 11 वर्ष बाद निकाले 46.30 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक महिला के खाते से 11 वर्ष बाद निकाले 46.30 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पिल्लूखेड़ा में एसबीआई के कर्मचारियों ने मृतक महिला के बैंक खाते से फर्जी हस्ताक्षर के जरिये 46.30 लाख रुपये निकाल लिए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने बैंक के दो कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिल्लूखेड़ा की एसबीआई बैंक शाखा के मैनेजर प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सफीदों की एसबीआई हाट रोड शाखा में सावित्री देवी का खाता था। इसमें 46.30 लाख रुपये की राशि थी। 11 मई 2008 को सावित्री देवी की मौत हो गई थी। 2019 तक खाता ऑपरेट नहीं होने के कारण डोरमेंट हो गया था। एसबीआई हाट रोड शाखा के कैशियर गौरव इंदोरा ने खाते का प्रोडक्ट चेंज करके उसे ऑपरेटिव कर दिया और फर्जी कागजात व हस्ताक्षर के जरिये खाते को पिल्लूखेड़ा की एसबीआई शाखा में 19 मई 2019 को बदल दिया। इसके बाद एसबीआई शाखा पिल्लूखेड़ा के कैशियर सुशील के साथ मिलकर 10 जून 2019 से लेकर 15 सितंबर 2020 तक फर्जी हस्ताक्षर के जरिये 46.30 लाख रुपये की राशि को निकलवा लिया। दिसंबर 2020 में इस मामले के बारे में बैंक अधिकारियों का पता लगा। इसके बाद जब बैंक द्वारा जांच की गई तो पाया कि एसबीआई शाखा हाट रोड के कैशियर गौरव इंदोरा और पिल्लूखेड़ा एसबीआई शाखा के कैशियर सुशील ने मृतक उपभोक्ता के फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये की राशि को निकलवा लिया। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार ने सफीदों में हाट रोड शाखा और पिल्लूखेड़ा शाखा के दो कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी कर मृतक महिला के खाते से 46.30 लाख रुपये की राशि निकालने की शिकायत दी थी। मामले में दोनों बैंकों के कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।