{"_id":"649497a1256ba6b4ec0b8117","slug":"rs-25-25-crore-will-be-spent-on-the-beautification-of-jind-gohana-and-sonipat-railway-stations-jind-news-c-199-1-sroh1009-1650-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद, गोहाना व सोनीपत रेलवे स्टेशनों के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 25-25 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद, गोहाना व सोनीपत रेलवे स्टेशनों के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 25-25 करोड़ रुपये
Fri, 23 Jun 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि जींद, गोहाना और सोनीपत रेलवे स्टेशनों के सुंदरीकरण पर 25-25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी टेंडर प्रकिया हो चुकी है। शीघ्र ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कौशिक यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विकास के लिए रोड नेटवर्क और रेल नेटवर्क बेहतर होना चाहिए और जींद में इन दोनों ही दिशा में काफी सुधार हुआ है। जींद के चारों तरफ नेशनल हाईवे निकल चुके हैं, तो ट्रेनों का भी विद्युतीकरण हो चुका है। सांसद ने बताया कि जींद, गोहाना तथा सोनीपत रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा। इन रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्ट हाउस, रेलवे की खाली जमीन पर ग्रीन पार्क, बिल्डिंग की मरम्मत आदि का कार्य करवाया जाएगा। देवीलाल चौक पर यातायात अवरुद्ध होने से जाम की समस्या बनी रहती थी, इसे निजात दिलाने के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास का निर्माण करवाया जाएगा। जींद को आठ राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा गया है। बरसात के मौसम में अंडरपास में पानी एकत्रित हो जाता है, इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए इनके ऊपर फाइबर लगवाए जाएंगे एवं पानी निकालने के लिए स्थाई मोटर लगवाई जाएगी, जिसका खर्च रेलवे विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। उनके साथ विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी, भाजपा नेता जवाहर सैनी, डॉ. ओपी पहल मौजूद रहे।