फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rotary Jind Midtown donated 10 ceiling fans to Swarg Ashram

Jind News: रोटरी जींद मिडटाउन ने स्वर्ग आश्रम को भेंट किए 10 छत वाले पंखे

Fri, 18 Sep 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rotary Jind Midtown donated 10 ceiling fans to Swarg Ashram
17जेएनडी10: रोटरी जींद मिडटाउन स्वर्ग आश्रम को पंखे भेंट करते हुए। स्रोत: आयोजक
जींद। सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है के भाव को आत्मसात करते हुए रोटरी जींद मिडटाउन की ओर से बुधवार को रेलवे जंक्शन, जुलानी रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था की ओर से आश्रम को 10 छत वाले पंखे भेंट किए गए। पंखे मिलने से आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को गर्मी से राहत के साथ बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा। रोटरी सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सेवा करना संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना को भी मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को जारी रखेगी। कार्यक्रम में रोटरी जींद मिडटाउन के अध्यक्ष नितिन जिंदल, सचिव मनोज शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष तरुण जैन, परियोजना अध्यक्ष बीएस गर्ग, आरके जैन, सीपी मलिक, अशोक शर्मा और परवीन सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed