{"_id":"659458acdd728b25cd0dc684","slug":"roof-of-house-collapses-in-gatauli-village-family-narrowly-escapes-jind-news-c-199-1-jnd1001-11117-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गतौली गांव में मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गतौली गांव में मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
Wed, 03 Jan 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी30: गतौली गांव में गिरी मकान की छत। संवाद
जुलाना। क्षेत्र के गतौली गांव में सोमवार रात के समय अज्ञात कारणों से मकान की छत गिर गई। जिससे तीन भैंस नीचे दब गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद भैंसों को बाहर निकाला। नीचे दबने से तीनों पशु घायल हो गए।
गतौली गांव निवासी किसान राजकुमार ने बताया कि वह अपने भाई राममेहर और बेटे मनजीत के साथ छत पर बने चैबारे में सो रहा था। आगे के कमरे की रात के समय छत गिर गई। छत गिरने से नीचे बंधी एक भैंस और दो कटड़ी नीचे दब गई। आसपास के लोगों ने उसकी भैंसों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। किसान का कहना है कि मकान की छत गिरने से परिवार बेघर हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका मकान बनाया जाए।