फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Robbery on poor bite

गरीबों के निवाले पर डाका

Mon, 03 Nov 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Mon, 03 Nov 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन

गरीबों के राशन की कालाबाजारी करने की योजना पर पुलिस ने हाथ डाल दिया। झांझ कलां गांव के बाहर बनी पशु डेरी से रविवार को पुलिस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आए गेहूं के 80 कट्टे बरामद किए हैं। गेहूं गांव के बीपीएल परिवारों में वितरण के लिए आया था, लेकिन डिपो होल्डर ने आधे गेहूं को गांव के बाहर बनी पशु डेरी में रखा दिया। पुलिस ने छापामारी करके गेहूं को कब्जे में लेकर सूचना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि गेहूं को बाजार में बेचने की तैयारी थी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव झांझ कलां में गत दिवस बीपीएल परिवारों में वितरण के लिए सार्वजनिक प्रणाली के तहत गेहूं आया था, लेकिन डिपो होल्डर ने गेहूं की कालाबाजारी करने के लिए गेहूं डिपो पर उतारने की बजाए गांव के बाहर ही एक पशु डेरी में उतार दिया है।
विज्ञापन


इस गेहूं को खुले बाजार में बेचने की फिराक में थे। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने रविवार सुबह बताए गए स्थान पर छापामारी की और पशु डेरी से 80 कट्टों में भरा 40 क्विंटल गेहूं बरामद किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेहूं को कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी अशोक कुमार को दी। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक धर्मपाल के नेतृत्व में विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डिपो होल्डर से पूछताछ की। पूछताछ में मना कि डिपो होल्डर सुरजीत ने माना कि गेहूं उसी ने डेरी में उतरवाया था। इस दौरान डिपो होल्डर ने तर्क दिया कि आधा गेहूं डिपो में जगह नहीं होने के कारण यहां पर उतार दिया था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने डिपो होल्डर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन में राशन की कालाबाजारी की दूसरी घटना
बीपीएल परिवारों के लिए आने वाले गेहूं की कालाबाजारी की पिछले चार दिन में दूसरी घटना है। 30 अक्तूबर को पहले पुलिस ने पटियाला चौक पर बीपीएल परिवारों के गेहूं को खुले बाजार में बेचने के लिए जा रहे एक कैंटर को पकड़ा था। कैंटर में 185 गेहूं के कट्टे भरे थे। पुलिस ने उस समय कैंटर चालक को काबू कर लिया था। रविवार को फिर से गांव झांझ कलां में डिपो होल्डर पर आरोप लगे हैं कि उसने कालाबाजारी के लिए 80 कट्टों में भरा 40 क्विंटल गेहूं बरामद किया है। गरीब परिवार के निवाले को डिपो होल्डर ही हड़प रहे हैं।

80 कट्टे गेहूं के बरामद किए
मामले के जांच अधिकारी एएसआई बलजीत ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव झांझ कलां की एक पशु डेरी में बीपीएल परिवारों के लिए आया गेहूं कालाबाजारी के लिए रखा हुआ है। पुलिस ने छापामारी करके 80 कट्टे बरामद किए हैं। प्रत्येक कट्टे में 50 किलोग्राम गेहूं भरा है। इसके अलावा कुछ खाली कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


विभाग कर रहा जांच
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक धर्मपाल ने बताया कि राशन गांव झांझ कलां के डिपो होल्डर सुरजीत का गेहूं है। डिपो होल्डर सुरजीत ने उसके डिपो में आए गेहूं की बात को स्वीकार किया है। गेहूं को बेचना था या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed