फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Robbery from retired railway guard and company manager

सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड और कंपनी के मैनेजर से लूट

Fri, 02 Jul 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Robbery from retired railway guard and company manager
जुलाना के वार्ड नंबर 13 निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त गार्ड फूल सिंह से जहां शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार दो लोगों ने लिफ्ट देकर पिस्तौल के बल पर 25 हजार रुपये लूट लिए। वहींनरवाना में बाइक पर जा रहे एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर व उसके साथी कर्मचारी से कार सवार तीन बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जुलाना की वार्ड-13 निवासी पूर्व रेलवे गार्ड फूल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ओबीसी से 25 हजार रुपये निकालने के बाद पैदल ही घर जा रहा था। जब वह अनाज मंडी गेट के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो लोग उसके पास पाए और कहा कि हम आपको आपके घर छोड़ देते हैं। क्योंकि गर्मी बहुत अधिक है, परेशान हो जाओगे। फूल सिंह ने सोचा कि दोनों अच्छे लड़के हैं। बुजुर्ग समझकर उसको लिफ्ट दे रहे हैं। उसने कहा कि इसके बाद वह बाइक पर बैठ गया। जब बाइक कुछ आगे चली तो उसके पीछे बैठे युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दिया और उससे 25 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। फूल सिंह ने कहा कि उसने इसके बाद घटना की सूचना पुलिस व अपने परिजनों को दी। इस बारे में थाना जुलाना के प्रभारी समरजीत सिंह ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति से पिस्तौल के बल पर 25 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। वारदात स्थल के आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है
विज्ञापन

वहीं नरवाना के उझाना-पीपलथा मार्ग पर एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर व उसके साथ बाइक पर सवार अन्य कर्मचारी से तीन बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में मैनेजर बिघाना निवासी रोहताश ने कहा कि वीरवार को जब वह दिनेश के साथ बाइक पर सवार होकर पीपलथा से उझाना मार्ग से आ रहा था तो रास्ते में एक कार उनके सामने आकर रुकी। उसमें से तीन नकाबपोश युवक हाथों में डंडे लेकर बाहर निकले और उनके साथ मारपीट करते हुए दोनों से बैग छीनकर उझाना की तरफ फरार हो गए। रोहताश ने बताया कि बैग में एक लाख 50 हजार रुपये, टैब व बाइक के कागज थे। एएसआई कर्ण सिंह ने कहा कि तीन अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed