फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways operator suspended for participating in political activities

Jind News: राजनैतिक गतिविधियों में भाग लेने पर रोडवेज परिचालक सस्पेंड

Sat, 06 Apr 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways operator suspended for participating in political activities
05जेएनडी21: शिकायतकर्ता द्वारा दी गई राजनैतिक गतिविधि में भाग लेते जगदीप लाठर की फोटो। संवाद
जुलाना। देशखेड़ा गांव निवासी रोडवेज परिचालक को राजनैतिक गतिविधियों में भाग लेने पर विभाग ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

जुलाना के खाप प्रधान शमशेर सिंह ने रोडवेज विभाग के मुख्य सचिव को शिकायत दी है कि देशखेड़ा गांव निवासी रोडवेज परिचालक जगदीप रोहतक डिपो में कार्यरत है और गांव में उसके दादा की जगह सरपंची करता है। इसके अलावा अपने आपको जुलाना बारहा का युवा प्रधान लिखता है। शमशेर ने आरोप लगाया कि जगदीप रोडवेज की ड्यूटी को छोड़कर राजनैतिक गतिविधियों में भाग लेता है। परिवहन विभाग ने जगदीप लाठर को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में जगदीप लाठर ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उसके पास कोई पद नहीं है। शिकायतकर्ता ने सभी गलत जानकारी दी है। वह गांव में सरपंच के कार्यों में कोई बाधा या दखलअंदाजी नहीं करता है। वह 12 फरवरी को किसी कार्य से जुलाना के रेस्ट हाउस में गया हुआ था। वहां पर हरियाणा जनसेवक पार्टी के संयोजक बलराज कुंडू की प्रेसवार्ता चल रही थी तो उन्होंने उसे सामाजिक आधार पर बुला लिया। जुलाना बारहा व हरियाणा जनसेवक पार्टी ने लिखित में दिया है कि वो किसी भी पद पर बारहा और पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है।

05जेएनडी21: शिकायतकर्ता द्वारा दी गई राजनैतिक गतिविधि में भाग लेते जगदीप लाठर की फोटो। संवाद

05जेएनडी21: शिकायतकर्ता द्वारा दी गई राजनैतिक गतिविधि में भाग लेते जगदीप लाठर की फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed