फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways increased the frequency of buses on Delhi, Narnaul and Kurukshetra routes

Jind News: रोडवेज ने दिल्ली, नारनौल और कुरुक्षेत्र रूट पर बढ़ाए बसों के फेरे

Tue, 09 Jan 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways increased the frequency of buses on Delhi, Narnaul and Kurukshetra routes
जींद का सामान्य बस अड्डा, जहां से बसों के फेरे बढ़ाएं हैं। संवाद
जींद। रोडवेज ने दिल्ली, नारनौल और कुरुक्षेत्र रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इससे यात्रियों को रोडवेज की बेहतर सुविधा मिलेगी। यात्रियों को बसों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को भी जींद से सीधी रोडवेज सेवा मिलेगी। इससे पहले कुरुक्षेत्र जाने के लिए यात्रियों को कैथल तक ही बस मिलती थी। इसके बाद कैथल से कुरुक्षेत्र जाना पड़ता था। अब उन्हें बस न होने से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जींद से शाम को चार बजकर 20 मिनट पर जाने वाली बस कुरुक्षेत्र रात्रि ठहराव करेगी और उसके बाद सुबह जींद के लिए रवाना होगी। इसके अलावा डिपो ने दिल्ली के लिए भी शाम को छह बजे शुरू की है। शाम के समय दिल्ली की तरफ जाने वाली यात्रियों की संख्या ज्यादा होती थी और उन्हें दिल्ली के लिए सीधी सेवा नहीं मिल पाती थी। अब वह दिल्ली आराम से जा सकेंगे। दिल्ली के लिए जींद से सुबह पांच बजकर दस मिनट, छह बजकर 20 मिनट, दस बजकर 20 मिनट, 12 बजे मथुरा वाया दिल्ली जाती है। वहीं नारनौल के लिए भी डिपो ने फेरा बढ़ाया है। नारनौल के लिए सुबह नौ बजे जींद बस अड्डे से जाती है और अब एक बस दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट पर चलाई जाएगी। इन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ने से कई यात्रियों को रोडवेज का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


बॉक्स

वर्षों से बंद पड़े रूट भी हो चुके हैं बहाल

रोडवेज डिपो में नई बसें शामिल होने से वर्षों से बंद पड़े लंबे रूट भी बहाल हो गए हैं। डिपो प्रबंधन के पास लंबे रूटों पर भेजने के लिए बसें नहीं थी, इससे लंबे रूटों पर बसें शुरू नहीं हो पाई। डिपो के बेड़े में नई बसें शामिल होने से देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे लंबे रूटों पर दोबारा बसें आवागमन कर रही है। वहीं पटियाला, चंडीगढ़, दिल्ली, रोहतक, पानीपत, कैथल, यमुनानगर जैसे रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ाए चुके हैं, इससे यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

खाटू श्याम रोडवेज सेवा को बहाल करने की प्रक्रिया जारी

खाटू श्याम रोडवेज सेवा एक साल से बंद पड़ी है। हालांकि डिपो इस बस को बहाल करवाने के लिए प्रयास कर रहा है, क्योंकि यह रूट हरियाणा और राजस्थान रोडवेज के समझौते के बीच फंस गया है। हालांकि जींद से खाटू श्याम रूट रोडवेज निदेशालय के अंदर तो आ चुका है, लेकिन अभी तक समझौता नहीं हो पाया है। इस रूट के परमिट को लेकर रोडवेज ने प्रयास भी तेज किए हुए हैं। हरियाणा में राजस्थान रोडवेज और हरियाणा रोडवेज राजस्थान में कितने किलोमीटर तय करेगा, यह सब तय हो चुका है। लेकिन आखिरी बात समझौते पर अटकी हुई है। इस बस के दोबारा बहाल होने से जींद और आसपास के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने का मौका मिलेगा।


वर्जन

यात्रियों की मांग पर दिल्ली, नारनौल और कुरुक्षेत्र रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली रूट पर शाम को छह बजे बस चलाई गई है। वहीं कुरुक्षेत्र के लिए शाम को चार बजकर 20 मिनट पर बस चलेगी जोकि कुरुक्षेत्र में रात्रि ठहराव करेगी और सुबह जींद के लिए चलेगी। इन रूटों पर बसों के फेरे से कई यात्रियों को फायदा होगा।

- राजबीर शामदो, डीआई, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed