फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways employees went on a hunger strike over their demands.

Jind News: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने की भूख हड़ताल

Tue, 16 Dec 2025 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees went on a hunger strike over their demands.
15जेएनडी11-नए बस अड्डे पर की गई भूख हड़ताल को जूस पिलाकर संपन्न करवाते यूनियन पदा​धिकारी। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य कमेटी के आह्वान पर सोमवार को मांगों को लेकर नया बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने सुबह नौ से चार बजे तक भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल में राज्य कैशियर सुशील ईक्कस, राज्य सदस्य जयबीर तालु, सुरेंद्र पालवा, जींद ब्लाक उपप्रधान कर्मवीर घोघड़ियां, जिला उपप्रधान रमेश भैणी ने हिस्सा लिया।

डिपो प्रधान देवेंद्र घोड़ेला ने कहा कि सरकार ने प्राइवेट बस मालिकों को कोरोना काल में घर में खड़ी बसों को 50 करोड़ रुपये राहत के तौर पर दी थी। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रवासी मजदूरों को यूपी, बिहार, झारखंड, उतराखंड राज्यों में अपनी और अपने परिवार की चिंता किए बिना कोरोनाकाल में काम किया। रोडवेज कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देना तो दूर सरकार ने 18 माह का महंगाई भत्ता तक नहीं दिया।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी को दस वर्षों से दीपावली पर दिया जाने वाला बोनस नहीं मिला है। कपड़ा धुलाई भत्ता बंद कर दिया है। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भी कर्मशाला कर्मचारी को तकनीकी वेतनमान से वंचित रखा गया है। रोडवेज कर्मचारी की छुट्टी में कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मशाला के कर्मचारियों को मिलने वाले राजपत्रित अवकाश देने बंद कर दिए हैं। चालक- परिचालकों को दिए जाने वाले ओवर टाइम में कटौती कर दी है। लंबे समय से रात्रि ठहराव का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों के बीमारी बिल समय पर नहीं दिए जा रहे हैं।

कर्मचारियों ने कहा कि यदि सरकार बातचीत कर समाधान नहीं करती है तो 22 फरवरी 2026 को रोडवेज कर्मचारी भारी संख्या में शामिल होकर अंबाला में परिवहन मंत्री आवास का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर सुनील धौड़ी, राजेंद्र शर्मा, रामनिवास, नरेंद्र सरदार, धर्मवीर, दिलबाग, पवन, प्रवीण, सुरेंद्र, वीरेंद्र, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed