फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways depot did not get e-ticketing machines even after two months

रोडवेज डिपो को दो माह बाद भी नहीं मिली ई-टिकटिंग मशीनें

Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways depot did not get e-ticketing machines even after two months
जींद। रोडवेज डिपो को दो माह बाद भी ई-टिकटिंग मशीनें नहीं मिली है। परिवहन विभाग ने दूसरे चरण में जींद डिपो को मशीनें मुहैया करवाने का दावा किया था।
विज्ञापन

डिपो को दूसरे चरण में ई टिकटिंग मशीन उपलब्ध होनी थी, लेकिन जींद को अब तक ई टिकटिंग मशीन उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। इससे पहले प्रथम चरण में दो-तीन महीने पहले कई डिपो में मशीनें भेज दी थी। जींद डिपो में 160 से अधिक रोडवेज बस हैं, जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। इन बसों पर लगभग 300 चालक व परिचालक कार्यरत हैं। रोडवेज बसों में अक्सर खुले रुपये नहीं होने से यात्री और परिचालकों की कहासुनी सामने आती है, इससे भी निजात मिलेगी। इसके अलावा डिपो में टिकटों की छपाई पर होने वाले लाखों रुपये के खर्च की बचत होगी। रोडवेज को मिलने वाली ई-टिकटिंग मशीनों में डेबिट कार्ड का भी प्रयोग किया जा सकेगा। मशीन के जरिए टिकट की रकम डिपो के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। ई-टिकटिंग मशीनों से निकले ई-टिकट पर यात्री के बस में चढने और उतरने की जानकारी अंकित होगी। ई-टिकट कटवाने का समय और तिथि भी लिखी होगी, जिसकी जानकारी चेकिंग स्टाफ को मिल सकेगी। टिकटों की बिक्री में हेराफेरी भी नहीं हो सकेगी। विभाग की ओर से मुख्य बस डिपो में ई-टिकट सेवा शुरू करने की बात की गई थी, लेकिन अब तक ई-टिकट के लिए डिपो को शामिल नहीं किया गया है।
ई टिकटिंग मशीन के लिए जींद डिपो को दूसरे चरण में शामिल किया गया था। पहले चरण में प्रदेश के छह डिपो शामिल हुए थे। जिन डिपो में शुरुआती दौर में ई टिकटिंग मशीन उपलब्ध करवाई गई थी, वहां भी मशीनें ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

-संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।
जींद डिपो को ई टिकटिंग मशीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। जैसे ही मुख्यालय से ई टिकटिंग मशीन आएंगी तो कर्मचारियों को उपलब्ध करवा दी जाएंगी। यह कार्य मुख्यालय स्तर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कौशिक, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed