फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways buses not available on long routes, local buses become private

Jind News: लंबे रूट पर नहीं मिलीं रोडवेज बसें, लोकल पर निजी बनीं सहारा

Tue, 05 Dec 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses not available on long routes, local buses become private
04जेएनडी05-बस अड्डे पर खाली पड़े बूथ और इंतजार करते यात्री। संवाद
जींद। जींद में सोमवार को आयोजित संत शिरोमणि श्री सैन महाराज की जयंती पर समारोह में लोगों को लाने के लिए आरक्षित की गई 125 रोडवेज बसों के कारण कई लंबे और लोकल रूट बाधित रहे। डिपो के पास बसें नहीं होने के कारण रूटों पर भी बसें नहीं जा पाई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को हरिद्वार, सालासर, पटियाला और मथुरा जैसे लंबे रूटों पर एक भी बस रवाना नहीं हुई वहीं रोहतक, भिवानी, कैथल, हिसार, पानीपत रूट पर भी कुछ ही बसें जा पाई, जिससे बस अड्डे पर यात्री बसों के इंतजार में बैठे रहे। इसके अलावा ग्रामीण आंचल से शहर में आने के लिए लोगों को रोडवेज बसें नहीं मिली वहीं शिक्षण संस्थानों में भी गांवों से युवक-युवतियां नहीं पहुंच पाई। ऐसे में उन्हें पढ़ाई से वंचित होना पड़ा। सोमवार का दिन होने के चलते बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या भी ज्यादा थी वहीं दोपहर बाद स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों की छुट्टी होने के चलते यात्रियों की संख्या और ज्यादा बढ़ गई। चंडीगढ़ रूट पर किलोमीटर स्कीम वाली बसों को भेजा गया, जिससे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन


यह बनाया था लोगों को लाने के लिए रूट प्लान

रैली में लोगों को लाने के लिए रोडवेज ने रूट प्लान बनाया था। रूट के अनुसार रोडवेज बसें ईगराह की बड़ी चौपाल, कैरखेड़ी बस स्टॉप, बस स्टॉप निर्जन, सिवाहा, तलोडा, खटकड़, छात्तर, पेगां, पालवां, उचाना मंडी, डाहोला, जुलाना, बुआना, नदंगढ़, पिंडारा, भंभेवा, पड़ाना, जाजवान, ईटल खुर्द, घोघडिय़ां, ईक्कस, राम कॉलोनी, आश्रम बस्ती, जीतगढ़, अमरहेड़ी, रूपगढ़, बीबीपुर, जलालपुर कलां, दुर्गा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, बैंड मार्केट, अकालगढ़, जैजैवंती, झमोला, करेला, कंडेला, दालमवाला, रायंदवाला, खुंगा, जुलानी, संगतपुरा, लोहचब, निर्जन, बरसाना, नगूरां, रधाना, झांझ खुर्द, थुआ, मनोहरपुर, बोहतवाला, ढांडा खेड़ी, बडा़ेदी, घिमाना, लखमीरवाला, किनाना के अलावा शहर में भी अलग-अलग जगह से लोगों को लेकर पहुंची। वहीं नरवाना से दनौदा, लितानी, बिठमड़ा, बुढ़ाखेड़ा, राजगढ़ ढोबी, उझाना, धमतान साहिब, सुंदरपुरा, धरोदी और घसो के अलावा कालवा, रोजला, साहनपुर, पाजूकलां, रिटोली, हाडवा और मुआना से लोगों को बैठाकर रैली स्थल पर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की तरफ से जींद में आयोजित कार्यक्रम में बस भेजे जाने पर डिपो को आर्थिक नुकसान हुआ। बसें नहीं मिलने से यात्री पूरा दिन इधर-उधर भटकते रहे। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार को चाहिए कि रोडवेज बसों को छोड़ अन्य दूसरे वाहनों के माध्यम से लोगों को रैली में लेकर जाए, जिससे आम जनता को परेशान नहीं होना पड़े।


--संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।

सैन भगत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 125 रोडवेज बसों को भेजा गया था। डिपो की अन्य बसों को यात्रियों को संख्या अनुसार चलाया गया। मंगलवार से रोडवेज बसों को सभी रूट पर चलाया जाएगा।

--कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed