फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roads connected to the Jind-Safidon road will be improved at a cost of 4.42 crore.

Jind News: 4.42 करोड़ रुपये से सुधरेंगी जींद-सफीदों रोड से जुड़ी सड़कें

Tue, 06 Oct 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Roads connected to the Jind-Safidon road will be improved at a cost of 4.42 crore.
जींद। जींद-सफीदों रोड से जुड़े ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से खस्ताहाल तीन प्रमुख सड़कों की विशेष मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने नाबार्ड आरआईडीएफ-32 के तहत 4 करोड़ 42 लाख 39 हजार रुपये का टेंडर जारी किया है। इन सड़कों की मरम्मत का काम 180 दिन में पूरा किया जाएगा जिससे सिंघाना, मुआना सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

टेंडर के तहत जींद-सफीदों रोड से सिंघाना, मुआना से सिंघाना व मुआना से डेरा फत्तूवाला होते हुए असंध रोड से जुड़ने वाले मार्ग की विशेष मरम्मत की जाएगी। इन सड़कों के रोड आईडी 6704, 6714 और 12499 हैं। इन मार्गों का इस्तेमाल ग्रामीण रोजाना जींद, सफीदों और आसपास के कस्बों तक आने-जाने के लिए करते हैं।
विज्ञापन

सड़क की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों को गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क बनने से ग्रामीणों को कई स्तर पर फायदा होगा। सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि गांवों से शहर और मुख्य मार्गों तक आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में आसानी होगी। बस, निजी वाहन और अन्य यातायात साधनों का सफर भी सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगा। बरसात के दौरान सड़क की स्थिति बिगड़ने से होने वाली परेशानी भी कम होगी।


बॉक्स
टेंडर प्रक्रिया 5 अक्तूबर से शुरू हो गई है। ठेकेदार 14 अक्तूबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। इसी दिन शाम छह बजे बोली खोली जाएगी। प्री-बिड बैठक 12 अक्तूबर को होगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिल सके।
-राजकुमार नैन, एक्सईन लोक निर्माण विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed