{"_id":"68226898b89a342e980fc3a5","slug":"ridhima-kaushik-selected-for-national-wushu-competition-jind-news-c-199-1-jnd1002-134554-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नेशनल वुशू स्पर्धा के लिए रिद्धिमा कौशिक का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नेशनल वुशू स्पर्धा के लिए रिद्धिमा कौशिक का चयन
Tue, 13 May 2025 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 13 May 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी31-नेशनल वूशु चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता रिद्धिमा कौशिक। संवाद
उचाना। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 4 गोल्ड मेडल जीतने वाली भौंगरा की रिद्धिमा कौशिक ने अब सब जूनियर (लड़के-लड़कियां) वुशु चैंपियनशिप प्रतियोगिता में परचम लहराते गोल्ड मेडल जीता है।
बहादुरगढ़ के झज्जर में नौ से 11 मई तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश भर से 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अंडर-14 आयु वर्ग में 56 किलोग्राम वजन की इस प्रतियोगिता में भौंगरा गांव के प्रमुख समाज सेवी ओमप्रकाश भौंगरा की पोती रिद्धिमा कौशिक ने कड़े मुकाबले में दूसरे खिलाड़ी को पटकनी देते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया। कोच संतोष कुमार थापा ने बताया कि खेल में बेहतर प्रदर्शन के चलते रिद्धिमा कौशिक का तमिलनाडु में 26 से 31 मई तक आयोजित होने वाली नेशनल वुशू चैंपियनशिप के लिए चयन हो गया है। रिद्धिमा कौशिक ने वर्ष 2022 में फिटनेस के रूप में किक बॉक्सिंग को अपनाया, लेकिन आज वह वुशू खेल में अपना पसीना बहाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने में जुटी है।
थापा ने बताया रिद्धिमा कौशिक एक होनहार खिलाड़ी है। उसने छोटी सी उम्र में यह मुकाम हासिल किया है। दादा ओमप्रकाश भौंगरा, पिता सुरेंद्र कौशिक और मां रितु कौशिक ने कहा कि रिद्धिमा कौशिक का लगातार गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। किक बॉक्सिंग के बाद अब उनकी बेटी के कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वुशू चैंपियनशिप बनने का है। इसी लक्ष्य को लेकर अब वह नेशनल चैंपियन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने का सपना संजोए हुए है।