{"_id":"665ca7221b77fc91cb064cc6","slug":"rickshaw-hit-case-registered-against-car-driver-jind-news-c-199-1-sroh1009-117919-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रिक्शा को टक्कर मारी, कार चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रिक्शा को टक्कर मारी, कार चालक पर केस दर्ज
Sun, 02 Jun 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
जींद। बतख चौक के पास लोडिंग रिक्शा को टक्कर मारने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सैनी मोहल्ला निवासी पालाराम ने कहा कि वह शहर में लोडिंग रिक्शा चलाकर मजदूरी करता है। 30 मई को सुबह वह सब्जी मंडी से काम करके लोडिंग रिक्शा के साथ अपने घर पर जा रहा था। जब वह सैनी रामलीला ग्राउंड के पास पहुंचा तो काले रंग की कार ने उनके रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे उसको भी चोट आई और उसका रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। एसआई दलबीर सिंह ने कहा कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद