फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rickshaw driver dies in road accident

सड़क हादसे में रिक्शा चालक की मौत

Fri, 11 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver dies in road accident
इंडस्ट्रीज एरिया के सामने बुधवार रात को सड़क हादसे में रिक्शा चालक जींद के अजमेर बस्ती निवासी 60 वर्षीय प्रकाश की मौत हो गई है। देर रात तक रिक्शा चालक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन प्रकाश का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह इंडस्ट्रीज एरिया के सामने एक शव मिला। पुलिस ने शव को शनाख्त के लिए शहर के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जहां पर उसके परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए ब्यान में प्रकाश के बेटे सुरजीत ने बताया कि उसका पिता शहर में रिक्शा चलाता था। बुधवार रात को किसी ने उसकी रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी सुबह मिली। उसने बताया कि उसके पिता की मौत किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मारने से हुई है। पुलिस ने सुरजीत के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुधीर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed