{"_id":"69517ab7a24a8ab4100fde74","slug":"rice-mill-owner-couple-booked-in-fraud-case-dating-back-10-years-jind-news-c-199-1-sroh1009-146118-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राइस मिलर दंपती पर 10 साल पूर्व धोखाधड़ी मामले में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राइस मिलर दंपती पर 10 साल पूर्व धोखाधड़ी मामले में एफआईआर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। करनाल के राइस मिलर दंपती अनिल कुमार और उनकी पत्नी सुनीता के खिलाफ 10 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जींद की अनाज मंडी के आढ़ती अरविंद गोयल ने उन पर सवा दो करोड़ रुपये ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि धोखाधड़ी के बाद दंपती ने मिल का नाम भी बदल दिया।
आढ़ती अरविंद गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि निसिंग स्थित तारा चंद राइस मिल्स प्राइवेट लिमिटेड में अनिल कुमार और उनकी पत्नी सुनीता रानी निदेशक हैं। दोनों मिल के सभी कार्यों में भागीदारी करते हैं।
दंपती ने उनसे संपर्क किया और कहा कि वह जींद के अन्य आढ़तियों और किसानों से धान लेकर उन्हें सप्लाई करें। इसकी अदायगी वह सप्लाई के 15 दिनों के अंदर कर देंगे। रकम का एक प्रतिशत की दर से कमीशन भी देंगे।
विज्ञापन
दंपती के झांसे में आकर साल 2014-15 व 2015-16 सीजन में अरविंद गोयल ने मंडी के आढ़तियों से उधारी में धान उठाकर दंपती को भेजा। आरोप है कि दंपती ने कोई भुगतान नहीं। जब भी वह रकम की मांग करता उससे टालमटोल कर देते। 31 मार्च 2016 तक आरोपियों की तरफ दो करोड़ 20 लाख 86 हजार 140 रुपये बकाया थे।
आरोप है कि राइस मिलर दंपती ने जीरी से चावल निकालकर बाजार में अधिक मूल्य पर बेच दिया। इसके बाद जब भुगतान के लिए बात की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। इससे वह चुप हो गए।
आरोपियों ने राइस मिल का बदला नाम
अरविंद का आरोप है कि एक दिन रात में वह उनके घर के बाहर धरने पर बैठे गया। इसके बाद दंपती ने अगले दिन चेक दिया और 22 जनवरी 2018 की तारीख डाल दी। इसके बाद आरोपियों ने किसी और से धमकी दिलवाई कि अगर दोबारा पैसे मांगने घर आए तो बेटे को जान से मरवा देंगे। इसके बाद तारा चंद राइस मिल्स का नाम बदलकर गोयल राइस मिल रख दिया। यह मिल आरोपियों के रिश्तेदार के नाम पर है लेकिन संचालन अनिल सिंगला कर रहा है।
वर्जन-
-पीड़ित आढ़ती को दंपती विश्वास में लेकर भरोसा देता रहा कि रकम लौटा देंगे लेकिन नहीं लौटाई। अब आढ़ती ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। -महिपाल, जांच अधिकारी, थाना शहर जींद।