{"_id":"68a7634c85555f82d50a8292","slug":"rewari-mla-reached-julana-distributed-cheques-worth-1-crore-34-lakhs-in-seven-gaushalas-jind-news-c-199-1-jnd1002-139675-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेवाड़ी के विधायक पहुंचे जुलाना, सात गोशाला में बांटे एक करोड़ 34 लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेवाड़ी के विधायक पहुंचे जुलाना, सात गोशाला में बांटे एक करोड़ 34 लाख के चेक
Thu, 21 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
21जेएनडी32-जुलाना में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह। संवाद
- फोटो : लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस जानकारी करती।
जुलाना। रेवाड़ी के विधायक एवं जुलाना विधानसभा के प्रभारी लक्ष्मण सिंह यादव वीरवार को जुलाना में पहुंचे। जुलाना में सात गोशाला में एक करोड़ 34 लाख रुपये के चेक वितरित किए। लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि गाय के लिए सरकार हर सुविधा मुहैया करवा रही है। गाय भूखी व प्यासी नहीं रहे, इसलिए सरकार ने करोड़ों रुपये का बजट गोशाला के लिए रखा है।
गायों के लिए सरकार गंभीर है। गायों का महत्व समाज को भी समझना होगा और उनके लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे। सरकार 36 बिरादरी के भले के लिए काम कर रही है। बिना पर्ची एवं खर्ची के प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। भाजपा सरकार में देश एवं प्रदेश में जो विकास अब हुआ है वह पहले 40 वर्षो में कभी नहीं हुआ। विकास के दम पर ही भाजपा वर्षों तक राज करेगी। जुलाना की जो भी समस्याएं हैं उनको निपटाने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा की जिला महामंत्री पुष्पा तायल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनहित और विकास को प्राथमिकता दी है। सरकार ने भाखड़ा जल परियोजना से लेकर जींद में मेडिकल कॉलेज के निर्माण तक अहम भूमिका निभाई। मेडिकल कॉलेज की स्थापना से न केवल जींद बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाईं और युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्रदान होंगे। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा तायल, मुकेश, सतीश सांगवान भी मौजूद रहे।