फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Returning person riding in an auto after wages, died in road accident

मजदूरी कर ऑटो में सवार होकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

Wed, 12 Aug 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Returning person riding in an auto after wages, died in road accident
शहर से नारनौंद के नारा गांव जाते समय एक आटो संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इसमें लगभग पांच लोग मौजूद थे। इस दुर्घटना में नारा निवासी सोम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको नारनौंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हिसार के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारनौंद के गांव नारा निवासी महिला रोशनी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति सोम कुमार राजमिस्त्री का काम करता था। वह कई दिनों से गांव के अन्य लोगों के साथ शहर में काम पर जाता था। प्रतिदिन आने-जाने के लिए वह गांव के परमजीत का ऑटो किराए पर लेकर आते थे। 10 अगस्त को भी उसका पति और गांव के अन्य व्यक्ति जींद शहर में काम करने के लिए गए थे। उसके बाद शाम को वह वापस अपने घर जाने के लिए ऑटो से जा रहे थे। जब वह सींसर गांव के पास पहुंचे तो अचानक उनके ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। हादसे में 50 वर्षीय सोम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए नारनौंद के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सोम कुमार को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर सोम कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसने आरोप लगाया कि चालक परमजीत ने ऑटो को लापरवाही और तेज रफ्तार में चलाकर दुर्घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और नागरिक अस्पताल हिसार में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में ऑटो चालक नारा निवासी परमजीत को नामजद कर उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed