फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Returning Officer Pradeep Dahiya inspected the counting center

Jind News: रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप दहिया ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण

Wed, 27 Mar 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 27 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Returning Officer Pradeep Dahiya inspected the counting center
जींद। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हिसार कम जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना केंद्रों में एलईडी स्क्रीन, बैरिकेटिंग, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरे इत्यादि की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया जा सके। ये बात संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हिसार कम जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने मंगलवार को प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र का दौरा करने उपरांत कही।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करें। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी हिसार प्रदीप दहिया ने खटकड़, बड़ौदा, उचाना के मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने अधिकारियों कि मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप, शौचालय इत्यादि की समुचित व्यवस्था रखें ताकि मतदाता को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदान के दिन बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का विशेष ध्यान रखा जाए और उनकी व्हीलचेयर आदि की उपलब्धता का ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी गुलजार मलिक, डीएसपी दीपिका, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी निखिल सिंगला, निर्वाचन नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed