{"_id":"659eb7be000fbb8cb302c94a","slug":"retired-employees-will-protest-on-january-19-regarding-their-demands-jind-news-c-199-1-jnd1001-11473-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मांगों को लेकर 19 जनवरी को प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मांगों को लेकर 19 जनवरी को प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड कर्मचारी
Wed, 10 Jan 2024 08:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 10 Jan 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को प्रधान छाज्जूराम नैन की अध्यक्षता में अक्षर भवन में हुई। बैठक का संचालन सचिव राजकुमार श्योकंद ने किया। बैठक में छाज्जूराम नैन ने कहा कि सरकार द्वारा बातचीत कर मानी गई मांगों को पूरा नहीं किया गया, इससे रिटायर्ड कर्मियों में भारी रोष है।
मेडिकल कैशलेस व 65, 70, 75 वर्ष आयु पूरी करने वाले रिटायर्ड कर्मियों को पांच प्रतिशत का लाभ दिया जाएगा। लेकिन इस मांग को लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ 19 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा और डीसी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। धरने के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने अन्य मुद्दों पर भी विचार किया गया। इसमें ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए, निजीकरण पर रोक लगाई जाए, मेडिकल कैशलेस को आयुष्मान योजना में शामिल न किया जाए, फैमिली पेंशनर्ज को एलटीसी दी जाए, कौशल रोजगार निगम को बंद किया जाए। 65, 70, 75 की आयु होने पर पांच प्रतिशत पेंशन की बढ़ोतरी प्रदान की जाए। मेडिकल तीन हजार रुपये महीना की जाए। रिटायर्ड कर्मियों ने बुधवार को पटवारी, कानूनगो की हड़ताल को समर्थन दिया। राजकुमार श्योकंद ने कहा कि सरकार द्वारा बातचीत के माध्यम से उनकी मांगों पर विचार कर समझौता किया जाए ताकि अधिक समय तक आम आदमी को परेशानी से निजात मिल सके। इस अवसर पर कृष्ण खटकड़, होशियार सिंह नरवाना, बिरखा राम उचाना, इंद्र सिंह सफीदों प्रधान, बलवान सिंह, ईश्वर ठाकुर प्रधान जुलाना ब्लाक, रामफल दलाल ब्लाक अध्यक्ष जींद व सूरजभान सचिव ब्लाक पिल्लूखेडा मौजूद रहे।