फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Retired employees will participate in Kurukshetra CM residence halt.

Jind News: रिटायर्ड कर्मचारी कुरुक्षेत्र सीएम आवास पड़ाव में लेंगे भाग

Wed, 12 Feb 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Retired employees will participate in Kurukshetra CM residence halt.
11जेएनडी16: बैठक में भाग लेते हुए रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी। - फोटो : संवाद
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक अक्षर भवन में मास्टर कर्मबीर सिंह संधू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। खंड सचिव महेंद्र सिंह बिश्नोई ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के आवास पर दो दिवसीय पड़ाव में रिटायर्ड कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

कर्मबीर सिंह संधू ने कहा कि रिटायर्ड कर्मियों की मुख्य मांगों में कोम्यूट की गई राशि को 10 वर्ष आठ माह के बाद काटना बंद किया जाए। पेंशनर्स को 65 की आयु पर 10 व 75 वर्ष की आयु होने पर 20 प्रतिशत की बेसिक वेतन वृद्धि दी जाए। मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये मासिक व बिना शर्त के दिया जाए। पेंशनरों को कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए। पुरानी पेंशन लागू की जाए व पेंशन को आयकर से मुक्त किया जाए। एलटीसी की सुविधा दी जाए। कोरोना काल का 18 माह के महंगाई भत्ते का बकाया एरियर दिया जाए। इस अवसर पर सतीश पटवारी, राजकरण शर्मा, सतपाल कुंडू, आजाद पांचाल, रामफल दलाल, राजकुमार श्योकंद, छज्जूराम नैन, राजेंद्र सैनी व मंगतराम शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed