{"_id":"6751f3661b5d53b1ba05646f","slug":"restrictions-of-group-4-and-3-removed-construction-work-can-be-done-jind-news-c-199-1-sroh1009-126708-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्रैप 4 और 3 की पाबंदियां हटीं, हो सकेंगे निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्रैप 4 और 3 की पाबंदियां हटीं, हो सकेंगे निर्माण कार्य
Fri, 06 Dec 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी22: मौसम साफ रहने पर गोहाना रोड से गुजरते वाहन। संवाद
जींद। एक सप्ताह से लगातार मौसम साफ है। इसके कारण दो दिन से एक्यूआई का औसतन स्तर 100 के करीब चल रहा है। दस दिन पहले तक जहां जींद का एक्यूआई 400 से ऊपर था वहीं अब इसमें लगातार सुधार हो रहा है। इससे जींद में अब रेड से ग्रीन जोन में आ गया है। दूसरी तरफ ग्रैप तीन और चार की पाबंदियों को हटा दिया गया। इससे अब निर्माण कार्य किए जा सकेंगे।
एक्यूआई का पैमाना 0-50 तक स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है, जबकि 51-100 संतोषजनक (सांस लेने में मामूली तकलीफ) श्रेणी में आता है। वहीं जिले में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को ध्यान में रखते हुए सरकार की और से ग्रैप 4 लागू किया गया था। इसे अब हटा दिया गया।
नगर परिषद ने इन विकास कार्यों के टेंडर लगाए
भिवानी रोड पर विश्वकर्मा पांचाल चौपाल का 7,97,715 रुपये का टेंडर लगाया गया है। इसके अलावा मेढ़ सुनार सभा धर्मशाला का 4,23,439 रुपये, स्वर्ग आश्रम श्मशान भूमि का 11,63,802 रुपये का टेंडर, कुंदन सिनेमा के सामने श्री बंदा सिंह बहादुर चौक का निर्माण का 4,39,250 रुपये का टेंडर, सैन भगत चौक का 8,35,503 रुपये का टेंडर लगाया गया है। ग्रैप की पाबंदियां हटने से अब इन पर काम हो सकेगा।
विज्ञापन
दिनभर मौसम रह रहा साफ
सूर्य की तपिश से दिनभर मौसम साफ रह रहा है। इसके चलते सुबह के समय ज्यादा कोहरा नहीं छा रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। मौसम में आर्द्रता 39 प्रतिशत तो हवा की गति भी 13 किलोमीटर रही।
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अब तक कर चुका है दस लाख जुर्माना
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि ग्रैप 4 के नियमों की अवहेलना करने पर जिले में अब तक कुल दस लाख जुर्माना लगाया जा चुका है। जींद के एक्यूआई में काफी सुधार हुआ है। जिले में प्रदूषण को कम करने के लिए हरसंभव कदम उठाए गए हैं।
अब निर्माण कार्य को दी हरी झंडी
ग्रैप तीन व चार की पाबंदियां हटा दी गई है। अब निर्माण कार्य हो सकेंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अश्वनी धीमान ने बताया कि अब जिले में ग्रैप वन व टू के नियम लागू रहेंगे। निर्माण कार्य किए जा सकेंगे। ग्रैप वन व टू में धूल उड़ने व ज्यादा धुआं निकालने वाली फैक्टरियों पर पाबंदी रहेगी। इसमें टायर जलाने वाली फैक्टरियों पर रोक लगी रहेगी।