फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   responsile work will birendra, premlata say, jind

बीरेंद्र सिंह अपना काम ईमानदारी से निभाएंगेः प्रेमलता

Fri, 08 Jul 2016 12:17 AM IST
jind
jind Updated Fri, 08 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
responsile work will birendra, premlata say, jind
प्रेमलता - फोटो : bureau
विधायक प्रेमलता ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बदले गए मंत्रालय पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जो जिम्मेदारी देंगे उस पर  बीरेंद्र सिंह ईमानदारी से काम करेंगे। इससे पहले डेढ़ साल तक ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। उस मंत्रालय में ईमानदारी से काम किया। इस मंत्रालय में मनरेगा को प्राथमिकता दी गई जिससे गांव में जॉब कार्ड बनने पर गांव में ही रोजगार 100 दिन का मिला। वह उचाना में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अब जो इस्पात मंत्रालय मिला है इससे प्रदेश भर को फायदा होगा। कोशिश रहेगी कि जिले में कोई बड़ा उद्योग स्थापित किया जाए ताकि रोजगार के मामले में पिछड़े जिले के युवाओं को रोजगार मिल सके। सरकारी नौकरियां सीमित होती है। जिले, क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए यहां पर उद्योग स्थापित करवाए  जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने जो घोषणा एक साल पहले हलके में की थी उन सभी योजनाओं पर काम शुरू हो रहा है। सड़कों का निर्माण, विस्तार मंडी, नागरिक अस्पताल का दर्जा बढ़ाने, अलेवा में राजकीय कॉलेज का निर्माण सहित अनेकों योजनाओं पर काम शुरू हो चुके हैं। विकास के मामले में क्षेत्र में कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, सत्यनारायण बंसल, काला श्योकंद, नपा पूर्व वाइस प्रधान देवी प्रसन्न छातर, मदन लोधर, सत्ता जोगी, बिल्लू डूमरखां, सतनाम मखंड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed