फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Respond to the propaganda being spread against the government and BJP: Rajkumar

सरकार व भाजपा के खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब दें : राजकुमार

Thu, 07 Sep 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Respond to the propaganda being spread against the government and BJP: Rajkumar
06जेएनडी02: बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। भारतीय जनता पार्टी जिला सोशल मीडिया विभाग की ओर से पार्टी कार्यालय में बुधवार को सोशल मीडिया और आईटी विभाग की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें लोकसभा चुनाव के शंखनाद अभियान का आगाज किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने कहा कि कार्यकर्ता विपक्षी दलों की ओर से सोशल मीडिया पर सरकार व भाजपा के खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब तत्काल दें।
कहा कि विरोधियों को मजबूत साक्ष्य के साथ करारा जवाब दें। यदि विपक्षी विकास के मुद्दे पर भ्रम फैलाएं तो जवाब में एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट के वीडियो चलाएं। यदि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आरोप लगाएं तो काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का वीडियो चलाएं। जवाब में मर्यादा का ध्यान रखना है। कहा कि इस समय विरोधियों के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनिया ने भारत का लोहा माना है। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र हो ढांचागत विकास हर क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हुआ है। देश और प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलाव की सच्ची तस्वीर हर हाल में जनता तक पहुंचनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विरोधियों को जवाब देने के लिए कार्यकर्ताओं को खुद को अपडेट रखना होगा।
विज्ञापन


भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म की बड़ी भूमिका है। वर्तमान दौर युवा शक्ति का है। युवा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। युवाओं के बीच अपनी बात पहुंचाने का सोशल मीडिया ही सबसे बेहतर तरीका है। सोशल मीडिया के जिला प्रभारी संदीप आजाद ने कहा कि जिस प्रकार सोशल मीडिया के तौर तरीके बदल रहे हैं। उसी के अनुरूप हमें अपडेट रहना पड़ेगा। इस अवसर पर जिला संयोजक पुरुषोत्तम आर्य, जिला कार्यालय प्रभारी नरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेता रामफल शर्मा, सज्जन गर्ग, सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के जिला व मंडल अध्यक्ष, आईटी और सोशल मीडिया के सभी जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंखनाद अभियान में विरोधियों के कुचक्र का खुलासा करें
जिला शंखनाद प्रभारी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मबीर सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता शंखनाद अभियान के जरिये विरोधियों के हर कुचक्र और झूठ का पूरी ताकत के साथ जवाब दें। चुनाव नजदीक देख विरोधी फेक आईडी को हथियार बना कर काम कर रहे हैं। ऐसे फेक आईडी वालों की पहचान उजागर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पैकिंग चेंज हुई है, माल वही पुराना है। सोशल मीडिया के शंखनाद अभियान के तहत हर जिलों की कार्यशाला हो रही है और इसी कड़ी में जींद की सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन हुआ है। सोशल मीडिया की मजबूत एवं प्रभावी टीम के साथ पार्टी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को इसी कड़ी में हिसार में सोशल मीडिया वालेंटियर्स की बैठक होगी जिसमें चार जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed