{"_id":"6973b7755ed1a931d705a08a","slug":"resolve-complaints-that-have-been-pending-for-six-months-as-soon-as-possible-sp-jind-news-c-199-1-sroh1006-147425-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटान करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटान करें : एसपी
विज्ञापन
23जेएनडी04-एसपी कार्यालय में अधिकारियों को निर्देश देते एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत पुलिस
जींद। एसपी कार्यालय में शुक्रवार को अपराध व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। एसपी कुलदीप सिंह ने निर्देश दिए कि छह माह से अधिक लंबित सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा किया जाए।
वहीं सात दिन से अधिक लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों व असामाजिक तत्वों की नियमित समीक्षा कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। उन्होंने थानों में आने वाले शिकायतकर्ता से अच्छा व्यवहार करें।
शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान करने तथा चोरी के मामलों में आरोपियों की पहचान कर मामलों को शीघ्र ट्रेस करने पर विशेष जोर दिया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अनिवार्य रूप से प्राप्त कर उसका गहन विश्लेषण किया जाए।
विज्ञापन
इसके साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों जैसे टावर डंप, डिजिटल ट्रेसिंग व अन्य वैज्ञानिक तरीकों का प्रभावी उपयोग किया जाए, ताकि चोरी, गृहभेदन, छिनैती, लूट व डकैती जैसे मामलों में नामालूम आरोपियों की पहचान कर समय रहते शिनाख्त करवाई जा सके।
नशा-मुक्त समाज के निर्माण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने, शहर के चिन्हित एवं संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने प्रत्येक पुलिस कर्मचारी को साप्ताहिक रेस्ट देने के निर्देश दिए, ताकि पुलिसकर्मी विश्राम के उपरांत नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच एवं बेहतर कार्यक्षमता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
वहीं गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संदिग्ध व्यक्तियों से तत्काल पूछताछ, तथा होटलों, धर्मशालाओं व अन्य ठहराव स्थलों में ठहरे व्यक्तियों की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।