फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Residents of Linepar Colony were enraged over the shifting of the sub-health center and raised slogans against the health department.

Jind News: उप स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट होने पर भड़के लाइनपार कॉलोनी के लोग, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 12 Aug 2026 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Residents of Linepar Colony were enraged over the shifting of the sub-health center and raised slogans against the health department.
11 जुलाना 01: स्वास्थ्य विभाग के ​खिलाफ नारेबाजी करते हुए वार्ड के लोग। - फोटो : 1
जुलाना। कस्बे की लाइनपार कॉलोनी में करीब दस वर्षों से संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने से वार्ड के लोगों में रोष है। मंगलवार को कॉलोनी के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया और उप स्वास्थ्य केंद्र को दोबारा लाइनपार कॉलोनी में ही शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने बिना पर्याप्त जानकारी दिए और स्थानीय लोगों की सहमति के बिना स्वास्थ्य केंद्र को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया।
वार्ड निवासी हरिओम, राजेंद्र, प्रकाश, लक्ष्मणदास, शेर सिंह आदि ने बताया कि लाइनपार कॉलोनी के तीन वार्डों में करीब छह हजार की आबादी रहती है। स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने करीब दस वर्ष पहले यहां उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया था।
विज्ञापन

केंद्र के संचालन के लिए वार्डवासियों ने स्वास्थ्य विभाग को निशुल्क जगह उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली और पानी की सुविधा भी मुहैया करवाई थी। लंबे समय से कॉलोनी और आसपास के लोग इसी केंद्र से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र दूसरी जगह शिफ्ट होने के बाद बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर जाना पड़ रहा है। सामान्य जांच, दवाओं और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब लाइनपार कॉलोनी में स्वास्थ्य केंद्र के लिए पहले से जगह और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं तो इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने का कोई औचित्य नहीं है।
वार्डवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि लाइनपार कॉलोनी में ही उप स्वास्थ्य केंद्र को दोबारा शुरू किया जाए, ताकि तीनों वार्डों के करीब छह हजार लोगों को घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

चौपाल में संचालन से आ रही थी परेशानी : एसएमओ
जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र एक चौपाल में संचालित किया जा रहा था। चौपाल में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि यदि उप स्वास्थ्य केंद्र के दूसरी जगह शिफ्ट होने से वार्ड के लोगों को असुविधा हो रही है तो लाइनपार कॉलोनी में ही उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article