{"_id":"d9ea1aa2ad59e723d610f7892670283e","slug":"republic-day-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एडीसी आमना तस्नीम की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की लघु सचिवालय के सभागार में बैठक हुई। एडीसी ने समारोह की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों की ड्यूटी निर्धारित की।
विज्ञापन
एडीसी ने बताया कि जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यातिथि ध्वजा रोहण करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर एडीसी ने अधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित करते हुए कहा कि जिस विभाग को जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्टेज निर्माण करने, सड़कों पर लगे अनाधिकृत साइन बोर्ड हटाने के आदेश देते हुए संबंधित संस्थाओं व लोगों नोटिस भेजकर दोबारा साइन बोर्ड नहीं लगाने की चेतावनी देने के आदेश दिए। बैठक में जींद एसडीएम योगेश कुमार मेहता, डीडीपीओ राकेश मोर, जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
15 जनवरी को किया जाएगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन को लेकर एक कमेटी बनाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन आगामी 15 जनवरी को मोती लाल पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। समारोह में एक प्रस्तुति योगा से संबंधित भी रखी जाएगी। इस दौरान कई विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी।