{"_id":"5e9c88898ebc3e76c6049ae3","slug":"report-of-second-corona-positive-youth-of-nidani-village-came-negative-jind-news-rtk5515270156","type":"story","status":"publish","title_hn":"निडानी गांव के दूसरे कोरोना पॉजिटिव युवक की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निडानी गांव के दूसरे कोरोना पॉजिटिव युवक की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करतs स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : Jind
रविवार को जींद जिला कोरोना मुक्त हो गया। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि फिलहाल निडानी गांव निवासी युवक की एक रिपोर्ट और आने के बाद ही उसे घर भेजा जाएगा। अब तक स्वास्थ्य विभाग 263 लोगों के सैंपल ले चुका है। इनमें से 175 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं।
डॉ. जाटान ने बताया कि जिला फिलहाल कोरोनामुक्त हो गया है। सोमवार से कुछ सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। निडानी गांव निवासी दूसरा पॉजिटिव मिले युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल उसकी एक रिपोर्ट और निगेटिव आने के बाद ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को 45 लोगों के सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग अब तक 263 लोगों के सैंपल ले चुका है। इनमें से 175 रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं। बाकी रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आम लोगों के सुविधाएं खोली गई हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग अस्पताल में आ सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि अस्पताल की मोबाइल टीमें गांव-गांव जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। जिन लोगों को खांसी, जुकाम या बुखार की शिकायत है, पहले उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल लेकर इन लोगों को घरों में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन प्रतिदिन कम से कम 100 लोगों के सैंपल लेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लेकर इनकी जांच करवाई जा सके।
विज्ञापन
जिला सुधारगृह के क्वार्टर से एक परिवार के लिए सैंपल
जिला सुधारगृह के क्वार्टर में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों के भी सैंपल लिए गए हैं। यह लोग गुरुग्राम में अपने किसी परिचित से मिलने गए थे। इनका परिचित कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनको सैंपल लेकर घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
शहर में नाकों पर खड़े पुलिस कर्मचारियों की जांच की
शहर में विभिन्न नाकों पर खड़े पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के स्वास्थ्य की भी रविवार को जांच की गई। थर्मल स्कैनर के साथ इनके तापमान को जांच गया। सभी पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों का स्वास्थ्य सही पाया गया।