फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Remember...the police conduct physical investigations, not through WhatsApp calls.

Jind News: याद रहे...पुलिस व्हाट्सएप कॉल पर नहीं, फिजिकल करती है जांच

Wed, 26 Nov 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Remember...the police conduct physical investigations, not through WhatsApp calls.
25जेएनडी09-साइबर थाना पुलिस जींद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। साइबर ठग लोगों को पुलिस वैरिफिकेशन, बैंक कर्मचारी या अन्य विभाग अधिकारी बनकर ठग रहे हैं। पुलिस ने 81 ऐसे अपराधियों को काबू कर उनसे 30.86 लाख बरामद कर चुकी है। वहीं जागरूकता के कारण भी 95 लोग ठगी होने से बच गए। उन्होंने अपने 1.19 करोड़ रुपये भी ठगने से बचा लिए।
एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में साइबर क्राइम के मामले कम हुए हैं। वर्ष 2024 में कुल 3,617 शिकायतें आई और 127 मामले दर्ज हुए। वहीं 2025 में 2,744 शिकायत मिली और 105 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में गिरफ्तार किए गए 50 साइबर ठगों से 9.54 लाख की राशि रिकवर की गई वहीं इस साल में अब तक 81 अपराधियों को गिरफ्तार करके 30.86 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। असली पुलिस व्हाट्सएप कॉल करने कि बजाय फिजिकल जांच करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले जिले की एक महिला को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। स्क्रीन पर पुलिस की वर्दी, सील लगी फाइलें और गंभीर आवाज में साइबर ठग ने कहा कि आपके नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल सिम कार्ड मिला है इसलिए मामला दर्ज किया जा रहा है।

तुम्हें डिजिटल गिरफ्त में रखा जाएगा। भ्रम व डर के कारण महिला उनके जाल में फंस चुकी थी लेकिन तभी उसे याद आया कि असली पुलिस तो फिजिकल जांच करती है। महिला समझदारी दिखाते हुए ठगी से बच गई। इसके बाद 1930 नंबर पर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed