फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Religious gathering dedicated to the Jyotijot of Guru Nanak Dev Ji begins

Jind News: गुरु नानक देव जी के ज्योतिजोत को समर्पित धार्मिक समागम शुरू

Thu, 26 Sep 2024 03:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Religious gathering dedicated to the Jyotijot of Guru Nanak Dev Ji begins
जींद। झांझ गेट के बख्शी मोहल्ला स्थित डेरा बाबा सोमा शाह के तत्वावधान में 27 सितंबर तक धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह समागम श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में दशमी एवं गुरु नानक देव के ज्योतिजोत को समर्पित बाबा सोमा शाह एवं भाई जीवन शाह सिंह की याद में हो रहा है।
विज्ञापन

गुरुघर के प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह डेरा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ प्रारंभ किए गए। 26 सितंबर को डेरे में सुबह नौ बजे से प्रात: 12 बजे तक एवं सायं सात बजे से रात्रि दो बजे तक कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे। समागम के अंतिम दिन 27 सितंबर को सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के रखे गए अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। इसके उपरांत दस बजे से दो बजे तक एक विशेष कीर्तन दीवान सजाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें बाहर से आए हुए रागी विद्वान भाई हरजोत सिंह जख्मी जालंधर वाले एवं भाई गुरमीत सिंह शांत जालंधर वालों का रागी जत्था गुरबाणी गायन करेंगे। प्रसिद्ध कथावाचक भाई जसवंत सिंह परवाना एवं भाई किशन सिंह अमृतसर वाले अपने कथा प्रवचनों द्वारा संगतों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महिमा का व्याख्यान सुना कर संगतों को निहाल करेंगे। इस अवसर पर गुरु का अट्टू लंगर भी संगतों में बरताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed