{"_id":"620e8d9bcef7013a635fa3cb","slug":"relief-pipeline-will-be-pressed-in-the-area-affected-by-waterlogging-jind-news-rtk6386957175","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : जलभराव से प्रभावित क्षेत्र में दबाई जाएगी पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : जलभराव से प्रभावित क्षेत्र में दबाई जाएगी पाइप लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल बारिश के दिनों में जलभराव की मार झेलने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने इसके लिए विशेष योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत जिले के कई गांवों में पाइप लाइन दबाई जाएगी। सिंचाई विभाग ने इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।
जिले में हर साल करीब 15 हजार एकड़ फसल में जलभराव होता है। इसके कारण काफी भूमि में गेहूं की बिजाई भी नहीं हो पाती। ऐसे में जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पाइप लाइन दबाई जाएंगी। इससे खेतों से बरसाती पानी को पाइप लाइन से साथ की ड्रेन में डाला जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा टेंडर भी लगा दिए गए हैं। इसके तहत खरकरामजी गांव में 33.56 लाख रुपये से, मुआना गांव में 177.68 लाख रुपये से, गढ़वाली गांव में 82.66 लाख रुपये से, ढिगाना गांव और रामकली गांव में 132.43 लाख रुपये से पाइप लाइन दबाई जानी है। इसके अलावा ढिगाना गांव में 27.45 लाख रुपये से आरडी शून्य से 1840 तक पाइप लाइन डाली जाएगी। इस पाइप लाइन से पानी रामकली माइनर में डाला जाएगा। हालांकि अन्य कई गांवों में भी जलभराव की समस्या रहती है लेकिन सबसे अधिक परेशानी जुलाना क्षेत्र में ही आती है।
हांसी व सुंदर ब्रांच नहरों पर बनेंगे तीन पुल, टेंडर जारी
इसके अलावा सिंचाई विभाग द्वारा सुंदर ब्रांच नहर व हांसी ब्रांच नहर पर तीन पुल भी बनाए जाएंगे। इससे लोगों को बेहतर आवागमन मिलेगा। इन तीनों कामों के लिए चार मार्च को टेंडर खोले जाने हैं। इन पर करीब छह करोड़ पांच लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग द्वारा सुंदर ब्रांच व हांसी नहरों पर तीन पुल बनाए जाने हैं। इसके लिए टेंडर लगाए गए हैं। यह टेंडर चार मार्च को खोले जाएंगे। इसके अलावा जिले के कई गांवों में बरसाती पानी को नियंत्रित करने के लिए पाइप लाइन भी दबाई जानी है।
-अजय कुंडू, एक्सईएन, निर्माण शाखा, सिंचाई विभाग।