{"_id":"5dc065d08ebc3e93d965aba5","slug":"relief-of-breath-due-to-smog-sorting-jind-news-rtk5260419171","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग छंटने से सांस को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉग छंटने से सांस को मिली राहत
विज्ञापन
जींद में उखाड़ी गई गली पर किया जा रहा पानी का छिड़काव।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के बाद से ही बिगड़ी जींद की हवा में सोमवार को कुछ सुधार हुआ लेकिन प्रदूषण से पूरी तरह से राहत नहीं मिली। हालांकि करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज पूर्वा हवा चलने से स्मॉग से राहत मिली है। इसके बावजूद सोमवार को अधिकतर एक्यूआई सुबह करीब साढ़े आठ बजे 500 दर्ज किया गया। हालांकि शाम होते-होते इसमें काफी सुधार हुआ। वहीं स्मॉग छंटने से तीन दिन बाद सोमवार को धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि पिछले पांच से दिन जिला प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ था। इसके चलते हर कोई परेशान था लेकिन सोमवार को इसमें काफी सुधार दर्ज किया गया। सोमवार को शाम छह बजे तक एक्यूआई महज 164 तक पहुंच गया। हालांकि स्वास्थ्य के लिए यह स्तर भी काफी हानिकारक है।
खतरनाक से हानिकारक श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
दरअसल वातावरण में प्रदूषण का स्तर एक्यूआई से मापा जाता है। यह 100 से कम होना चाहिए लेकिन सोमवार को शाम छह बजे एक्यूआई 164 दर्ज किया। हालांकि पिछले तीन-चार दिन के मुकाबले यह काफी कम रहा। पिछले दिनों एक्यूआई एक हजार के पार चला गया था जो खतरनाक स्तर था लेकिन अब यह 164 आने से हानिकारक श्रेणी में आ गया है।
विज्ञापन
उखड़ी सड़कों पर करवाया पानी का छिड़काव
दरअसल शहर में काफी व्यापक स्तर पर निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। इसके चलते प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ रहा है। ऐसे में सोमवार को शहर में उखाड़ी गई गलियों में पानी का छिड़काव कराया ताकि प्रदूषण का स्तर और अधिक नहीं हो।
प्रदूषण के चलते स्कूलों की छुट्टी के आदेश हुए बेमानी
कई निजी स्कूलों में लगी कक्षाएं
गांव में बच्चों को लेने पहुंची बस, एक घंटे के बाद बच्चों को भेजा वापस जुलाना। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए स्मॉग के चलते दो दिन के लिए जिले के सभी स्कूलों की छुट्टियां की गई है लेकिन कुछ निजी स्कूलों के लिए यह प्रशासनिक आदेश बेमानी साबित हुए।
आदेशों को अनदेखी करते हुए एक निजी स्कूल ने गांव में बच्चों को लेने के लिए बस भेजी और एक घंटे बाद स्कूल की छुट्टी करके बच्चों को घर भेजा गया। हालांकि सोमवार को 10 बजे के बाद स्मॉग में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने स्कूलों की दो दिन की छुट्टी के आदेश जारी किए थे।
सूचना उन्हें देर से मिली थी। कुछ बच्चे स्कूल आ गए थे लेकिन प्रशासन का संदेश मिलते ही स्कूल की छुट्टी कर दी और सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। प्रसाशन के आदेशानुसार मंगलवार को स्कूल की छुट्टी रहेगी। -रामबीर सिंह रोहा, स्कूल संचालक।
जैसे ही स्कूलों की छुट्टियों की सूचना मिली। सभी स्कूल संचालकों को संदेश भेज दिया गया था। अगर स्कूल संचालक आदेशों की अनदेखी करते हैं तो प्रशासन कार्रवाई करेगा।
-जयवीर शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी जुलाना।

गांव से बच्चों को लेकर जाती हुई स्कूली बस।- फोटो : Jind