फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief from the cold, the minimum temperature reached 7 degrees.

Jind News: ठंड से मिली राहत, 7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Sun, 18 Jan 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 18 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Relief from the cold, the minimum temperature reached 7 degrees.
17जेएनडी17-सफीदों रोड पर धुंध के बीच गुजरते हुए वाहन। संवाद
जींद। शीतलहर और कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम के मिजाज में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। कुछ दिनों से लगातार नीचे चल रहा न्यूनतम तापमान अब बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

दो दिनों से तापमान में आई बढ़ोतरी से लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की है। सुबह और रात के समय अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है लेकिन दिन के समय मौसम गर्म रहने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया है। अब आने वाले दिनों में न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

धूप निकलने से दिन के समय ठंड का असर कम होगा। दोपहर के समय धूप खिलने से लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए और बाजारों में भी रौनक बढ़ी। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड हवा से राहत मिली है। पिछले सप्ताह शीतलहर के कारण तापमान काफी गिर गया था जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह-शाम घना कोहरा और ठंड हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के चलते लोग अलाव और हीटर का सहारा लेने को मजबूर थे। वहीं सर्दी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। अब मौसम में सुधार के संकेत मिलने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव भी कम होने की उम्मीद है।

वर्जन
फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली है। हालांकि सुबह और रात हल्की ठंड बनी रह सकती है। धूप निकलने से किसानों को भी राहत मिलेगी और फसलों पर ठंड का असर कम होगा। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडु-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed