फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief for passengers on the Jind-Panipat route; operation of four electric buses begins.

Jind News: जींद-पानीपत रूट पर यात्रियों को मिली राहत, चार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू

Sat, 22 Aug 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Relief for passengers on the Jind-Panipat route; operation of four electric buses begins.
फोटो 21जेएनडी07-बस अड्डे पर खड़ी पानीपत डिपो की इलेक्ट्रिक बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जींद से पानीपत के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पानीपत डिपो की चार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अब जींद तक किया जा रहा है। इससे यात्रियों को आरामदायक और बेहतर परिवहन सुविधा मिल रही है।
पहले पानीपत डिपो की केवल एक इलेक्ट्रिक बस सफीदों तक आती थी। अब चार बसें जींद तक पहुंच रही हैं। ये बसें दोपहर बाद 3:50 बजे, 4:50 बजे, 5:20 बजे और शाम 5:50 बजे जींद से पानीपत के लिए रवाना होती हैं। इलेक्ट्रिक बसों का किराया करीब 110 रुपये है। वहीं रोडवेज और परिवहन समिति की बसों में इसी रूट का किराया करीब 80 रुपये है।
विज्ञापन

किराया अधिक होने पर भी यात्रियों को आरामदायक सफर मिलता है। जींद-पानीपत रूट पर पहले से ही 12 से अधिक रोडवेज बसें चलती हैं। इसके अलावा करीब 26 परिवहन समिति की बसें भी संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों में सफर के दौरान शोर काफी कम होता है। यात्रियों को बस के अंदर शांत और आरामदायक माहौल मिलता है। यात्रियों का कहना है कि शाम के समय पानीपत से जींद आने-जाने वालों को इन बसों से सुविधा मिलेगी। जींद डिपो ने भी मुख्यालय से पांच इलेक्ट्रिक बसों की मांग भेजी है। हालांकि, अभी तक डिपो को बसें उपलब्ध नहीं हुई हैं।

वर्जन
पानीपत डिपो की चार इलेक्ट्रिक बसें जींद तक आ रही हैं। डिपो की ओर से भी इलेक्ट्रिक बसों की मांग भेजी गई है। बसें उपलब्ध होते ही यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। यात्रियों की संख्या के अनुसार विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।-विजय कुंडू, डीआई, बस स्टैंड जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed