फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief: Civil hospital gets one thousand anti-rabies vials

राहत : नागरिक अस्पताल को मिले एक हजार एंटी रैबीज वॉयल

Tue, 24 Jun 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Relief: Civil hospital gets one thousand anti-rabies vials
23जेएनडी02: नागरिक अस्पताल के टीकाकरण कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल को एक हजार एंटी रैबीज इंजेक्शन की वॉयल मिली हैं। एक वॉयल से पांच डोज लगाई जा सकती हैं। अस्पताल के पास एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं होने के चलते मरीजों को बाहर निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा था। स्वास्थ्य विभाग को इंजेक्शन उपलब्ध हुए तो मरीजों को लगाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 50 से 60 लोगों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है। इसके लिए बीपीएल परिवारों को सरकारी अस्पताल में मुफ्त में इंजेक्शन लगाए जाते हैं, जबकि सामान्य वर्ग के लोगों को 100 रुपये देने पड़ते हैं।
विज्ञापन


पांच इंजेक्शन का होता है कोर्स
यह कोर्स पांच इंजेक्शन का होता है। तिथि अनुसार मरीज को इंजेक्शन लगवाने के लिए बुलाया जाता है। वहीं बाहर यह इंजेक्शन 400 से 500 रुपये में लगाया जाता है। पिछले सप्ताह नागरिक अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए थे और लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा था। इससे लोग मजबूरन केमिस्ट की दुकानों से 400 रुपये में इंजेक्शन लाकर या फिर निजी अस्पतालों में इंजेक्शन लगवा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अधिकारियों और कैथल वेयर हाउस को जानकारी उपलब्ध करवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल वेयर हाउस से आती हैं दवाएं
नागरिक अस्पताल प्रशासन को एंटी रैबीज इंजेक्शन कैथल स्थित वेयर हाउस से मिले हैं। इसके अलावा अस्पताल में आने वाली दवाएं भी कैथल वेयर हाउस से ही आती हैं। इंजेक्शन के लिए वेयर हाउस में डिमांड दी गई थी। वहां से नागरिक अस्पताल को एक हजार वॉयल मिली हैं। इंजेक्शन उपलब्ध होने पर ही नागरिक अस्पताल में लोगों को इंजेक्शन लगाने काम किया गया।

----------------
एक हजार एंटी रैबीज इंजेक्शन की खेप सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को मिल गई है। इस पर तुरंत प्रभाव से लोगों इंजेक्शन लगाने का काम किया गया है। फिलहाल विभाग के पास लगभग ढाई महीने का स्टॉक है। एंटी रैबीज इंजेक्शन को लेकर भविष्य में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed