फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rekha won the 200 meter race

Jind News: 200 मीटर दौड़ में रेखा ने लहराया परचम

Sun, 01 Mar 2026 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rekha won the 200 meter race
28जेएनडी07: विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत ग्रामीण - फोटो : 1
जींद। ग्राम पंचायत जामनी में शनिवार को खेलों का आयोजन किया। इसका शुभारंभ एथलेटिक कोच अंकित सिंहरोहा और सरपंच दलबीर सिंहरोहा ने किया। मंच का संचालन अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी साहिल सिंहरोहा ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान दलबीर सिंहरोहा ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता हैं। खेलों से सद्भभाव की भावना उत्पन्न होती हैं और भाईचारा बढ़ता है। इस आयोजन में महिलाओं की विशेष भागीदारी रहीं। महिलाओं की 200 मीटर की दौड़ में प्रथम रेखा, द्वितीय प्रियंका और तृतीय स्थान पर सोनिया रहीं।
विज्ञापन

महिलाओं की मटका दौड़ में प्रथम सरिता, द्वितीय सुदेश और तृतीय रेखा रही। इस प्रतियोगिता में अंडर-19 लड़कों की दौड़ हुई जिसमें प्रथम जतिन, नितिन और तृतीय सागर रहे। अंडर-15 लड़कों की दौड़ में प्रथम विशाल, द्वितीय विनय और तृतीय स्थान प्रिंस अमरनाथ ने हासिल किया। लड़कियों की 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्नेहा, द्वितीय पिंकी और तृतीय बिंदु ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों की 200 मीटर दौड़ में प्रथम रामफल, द्वितीय रामफल और तृतीय स्थान कप्तान ने प्राप्त किया। इस आयोजन में एथलेटिक कोच अंकित सिंहरोहा ने कहा समय-समय से खेल प्रतियोगिता का आयोजन गांव की विशेष परंपरा रही है। बच्चों और युवाओं के भविष्य को देखते हुए इस तरह की खेल प्रतियोगिता आगे भी आयोजित की जाएंगी जिससे गांव नाम रोशन होगा। इस अवसर पर मनीष जामनी, नरेंद्र खत्री, महर्षि जमदग्नि युवा क्लब प्रधान दीपक, मनदीप, मुकेश मास्टर, हरिपाल, रामपाल, बालकिशन, कृष्ण, जगदीश, सुशील, कुलदीप, अमन,नसीब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed