फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rekha became the first woman Kanungo of the state

Jind News: रेखा बनीं प्रदेश की पहली महिला कानूनगो

Thu, 30 Apr 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rekha became the first woman Kanungo of the state
30जेएनडी14-रेखा, जिनका कानूनगो पद पर चयन हुआ है।
जींद। सिरसाखेड़ी की रेखा ने प्रदेश में एक नया इतिहास रच दिया है। वह प्रदेश की पहली महिला कानूनगो बन गई हैं। सरकार ने उन्हें पटवारी पद से पदोन्नत कर कानूनगो नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

रेखा का चयन वर्ष 2016 में पटवारी के पद पर हुआ था। इसके बाद से उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन के साथ काम किया।
जमीन से जुड़े मामलों, रिकॉर्ड प्रबंधन और आमजन की समस्याओं के समाधान में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जुटी रहीं। उनकी कार्यशैली और जिम्मेदारी निभाने के तरीके को हमेशा सराहा गया। लगातार मेहनत और बेहतरीन कार्य प्रदर्शन के चलते उन्हें यह पदोन्नति मिली है।
विज्ञापन

वर्तमान में रेखा जुलाना तहसील में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी इस उपलब्धि को महिला सशक्तीकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
वर्जन
रेखा की नियुक्ति से राजस्व विभाग में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। सरकार ने उनका प्रमोशन कर कानूनगो नियुक्त किया है। -राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article