फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Redressal of Public Grievances is the Government's Top Priority: Dr. Krishna Middha

आमजन की शिकायतों का निवारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. कृष्ण मिड्ढा

Fri, 10 Apr 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Redressal of Public Grievances is the Government's Top Priority: Dr. Krishna Middha
09जेएनडी10: जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण। स्रोत प्रशासन
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने वीरवार को अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने लोगों की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व प्रभावी समाधान के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डॉ. मिड्ढा ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निवारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि लोगों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिजिटल सेवाओं और ऑनलाइन प्रणाली के विस्तार से शासन में पारदर्शिता आई है। अब पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, बल्कि अधिकांश सेवाएं घर बैठे सुलभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दरबार में बिजली, पानी, सड़क और पेंशन से जुड़ी कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष मामलों के लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed