फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Received honor for fighting against drug addiction

Jind News: नशाखोरी से जंग लड़ने पर मिला सम्मान

Wed, 25 Dec 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 25 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Received honor for fighting against drug addiction
जींद। जिला को ड्रग मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत मंगलवार को लोधर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने नशा मुक्त गांव के सरपंचों व वार्ड के पार्षदों को सम्मानित किया गया। पुलिस के सहयोग से अपने क्षेत्र में नशा पीड़ितों की पहचान कर उनका इलाज करवा कर अपने गांव व वार्ड को नशा मुक्त करवाने पर उन्हें यह सम्मान मिला।
लोधर गांव में पंचायत व पुलिस प्रशासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में एडीजीपी हिसार मंडल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने 16 गांव व 6 वार्डों (गांव लोधर, घसों कला, घसों खुर्द, कलोदा खर्द, जाजनवाला, नैहरा, कुचराना खुर्द, कुचराना कलां, बराह कलां, मांडी कलां, शामलो खुर्द, रामकली, गोसाई खेड़ा, नारायणगढ़, हमीरगढ, वार्ड नंबर 17 जींद, वार्ड नंबर 21 जींद, वार्ड नंबर 20, वार्ड नंबर चार उचाना, वार्ड नंबर पांच उचाना, वार्ड नंबर आठ जुलाना, गुरुकुल खेडा) को ड्रग मुक्त गांव के सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा अगर हर व्यक्ति खुद व अपने परिवार को ड्रग से बचाकर रख ले, तो यह समस्या ही नहीं रहेगी, कहीं न कहीं निरक्षरता, अज्ञान, गरीबी के कारण लोग अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन नहीं कर पा रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की मुहिम में यह हुए सम्मानित
नशे के खिलाफ काम करने की मुहिम में लोधर गांव से सरपंच सुखमिला, घसों कलां से बलजीत, घसों खुर्द से सोनू, कलोदा खुर्द से सोनिया, जाजनवाला से जनक नैन, नैहरा से सरोज देवी, कुचराना खुर्द से सतीश, कुचराना कलां से सत्यनारायण, बराह कलां से सुरेश, मांडी कलां से करमजीत, शामलो खुर्द से रिंकू, रामकली से रामतीर्थ, गोसाई खेड़ा से अमित, नारायणगढ़ से केवल सिंह, हमीरगढ़ से सुमन को सम्मान मिला। इसके अलावा जींद के वार्ड 17 से सुशीला, 21 से सतपाल, 20 से महावीर सिंह, उचाना के वार्ड चार से राजेश कुमार, पांच से पंकज कुमार, आठ से ऋषि सिंगला इसके अलावा गुरुकुल खेड़ा से संदीप को सम्मानित किया गया।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed