{"_id":"67c7600ee7c69fbc9900d571","slug":"ravindra-is-first-in-5-thousand-meter-race-navneet-is-first-in-long-jump-among-girls-jind-news-c-199-1-jnd1002-130967-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 5 हजार मीटर रेस में रविंद्र प्रथम, लड़कियों में लंबी कूद में नवनीत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 5 हजार मीटर रेस में रविंद्र प्रथम, लड़कियों में लंबी कूद में नवनीत प्रथम
Wed, 05 Mar 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पहुंचे। पूर्व सांसद ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों के माध्यम से भी अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। हरियाणा के खिलाड़ी निरंतर पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। जिस खेल में रूचि हो उस खेल को खिलाड़ी खेले ताकि उसमें बेहतर कर सकें। पहले खेलों की तरफ ध्यान कम होता था। अब समय के साथ बदलाव हुआ है। खेलों की तरफ रूझान निरंतर बढ़ रहा है। जीवन में शिक्षा और खेलों का महत्व है। स्कूल के बाद कॉलेज स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में आगे आने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि छात्राएं भी खेलों में हिस्सा लेती है जो भविष्य में लिए अच्छे संकेत हैं। लड़कियोंं में नवनीत, लडक़ों में रविंद्र को बेस्ट एथलीट अवाॅर्ड से सम्मानित किया। पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रेम पहलवान, राजबीर बुडायन, परमिंद्र सिंह सहरावत, प्रिंसिपल आईएस लाखलान, हरेंद्र सिंह, नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बाबा वजराला, डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल, भीम सिंह, संजीव डूमरखा और सतबीर शर्मा भी मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
लड़कों में पांच हजार मीटर रेस में रविंद्र प्रथम और पुरुषोत्तम द्वितीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर रेस में रविंद्र प्रथम, पुरुषोत्तम द्वितीय और मनीष तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर रेस में पुरुषोत्तम प्रथम, रविंद्र द्वितीय और रोहित तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर रेस में पुरुषोत्तम प्रथम, रोहित द्वितीय और रविंद्र तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अजय प्रथम, मंजीत द्वितीय और रणदीप तृतीय स्थान पर रहे। शॉट पुट में कुलप्रीत प्रथम, अंकित द्वितीय और मंजीत तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में कुलप्रीत प्रथम स्थान पर रहा। लड़कियों में लंबी कूद में नवीनत प्रथम, नीतू द्वितीय और संजू तृतीय स्थान पर रहे। शॉट पुट में नवनीत प्रथम, नीतू द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं डिस्कस थ्रो में नीतू प्रथम, नवनीत द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान पर रहीं।