फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rape of teenage girl in unconscious state

Jind News: बेहोशी की हालात में किशोरी से दुष्कर्म

Mon, 30 Oct 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 30 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl in unconscious state
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नाबालिग किशोरी के साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती भी हो गई। पीड़िता को दौरा आने के कारण वह बेहोश हो जाती थी। इसका अज्ञात युवक ने फायदा उठाकर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी ने बताया कि उसे दौरे आते हैं और दौरा आने के बाद वह अपना होश खो बैठती है। इसे लेकर उसका इलाज भी चल रहा है। दौरा आने के बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया, लेकिन उसे पता नहीं चल पाया कि यह किसने किया है। उसने परिजनों को भी बताया लेकिन बाद में जब पेट दर्द होने पर चेकअप करवाया गया तो वह गर्भवती मिली। इससे परिजनों के पैरों तले की जमीन निकल गई। हिसार में मामला दर्ज करवाया गया। हिसार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जींद महिला थाना पुलिस के पास भेज दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed