{"_id":"689594d2b8e1f3805c053639","slug":"ransom-demanded-from-the-female-doctor-who-runs-muskan-hospital-in-jind-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: मुस्कान अस्पताल की संचालक महिला चिकित्सक से मांगी फिरौती, बदमाश बोले- 20 लाख दीजिए, नहीं तो मारेंगे गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: मुस्कान अस्पताल की संचालक महिला चिकित्सक से मांगी फिरौती, बदमाश बोले- 20 लाख दीजिए, नहीं तो मारेंगे गोली
Fri, 08 Aug 2025 11:40 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:40 AM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि नागरिक अस्पताल में चिकित्सक की नौकरी के बाद उसने अपना खुद का अस्पताल खोला हुआ था। सात अगस्त को सुबह 11 बजकर 28 मिनट और 11 बजकर 55 मिनट के बीच अज्ञात नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
महिला डॉक्टर
- फोटो : संवाद
विस्तार
जींद में मुस्कान अस्पताल संचालक महिला चिकित्सक को फोन पर अज्ञात ने फिरौती मांगी है। अज्ञात ने धमकी देते हुए कहा कि 20 लाख रुपये दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुस्कान अस्पताल की संचालक डॉ. मोनिका पूनिया ने पुलिस एफआईआर में सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर सात-आठ में थाना के सामने ही उनका अस्पताल है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में चिकित्सक की नौकरी के बाद उसने अपना खुद का अस्पताल खोला हुआ था। सात अगस्त को सुबह 11 बजकर 28 मिनट और 11 बजकर 55 मिनट के बीच अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने फोन उठाया तो अज्ञात ने उसे धमकी दी। 20 लाख रुपये का इंतजाम कर लो, नहीं तो गोली मार दूंगा। इससे वह डर गई और इसके बारे में उसके चिकित्सक पति को बताया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ फिरौती मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन