फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ransom demanded from BJP District General Secretary in Jind through WhatsApp call, police engaged in investiga

Haryana: जींद में भाजपा जिला महामंत्री को व्हाट्सअप कॉल कर मांगी फिरौती, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 05 Jan 2025 11:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 05 Jan 2025 11:05 AM IST
सार

डॉ. सैनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की थी। अब, व्हाट्सअप कॉल के जरिए धमकी देकर फिरौती मांगने की घटना ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Ransom demanded from BJP District General Secretary in Jind through WhatsApp call, police engaged in investiga
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के जिला महामंत्री एवं नप चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी को अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सअप कॉल कर फिरौती की मांग की है। इस घटना के बाद डॉ. सैनी ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

डॉ. राज सैनी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उन्हें व्हाट्सअप पर एक कॉल आई। जब उन्होंने कॉल रिसीव की, तो कॉल करने वाले ने फिरौती की मांग की और राशि न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी ने दोबारा कॉल कर फिरौती की मांग करने और उनके खिलाफ चल रहे कार्य को बंद करने की बात भी कही।

विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब डॉ. सैनी को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है। कुछ दिन पहले, उनके नाम का उपयोग कर एक रेस्टोरेंट संचालक को फर्जी भुगतान वाउचर के जरिए 12,500 रुपये का नुकसान पहुंचाया गया था। एक मिष्ठान भंडार संचालक को भी कॉल की गई थी, लेकिन वह झांसे में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सैनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की थी। अब, व्हाट्सअप कॉल के जरिए धमकी देकर फिरौती मांगने की घटना ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed